लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी में अंतिम सांस ली। यह खबर सामने आते ही परिवार, शुभचिंतकों और प्रदेश के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। पौड़ी एसएसपी सर्वेश पंवार ने उनके निधन की पुष्टी करते हुए बताया कि सुबह करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इस खबर को सुनने के बाद उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश तक शोक की लहर दौड़ गई है।
सावित्री देवी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में रखती थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म इसी पहाड़ी अंचल में हुआ था। माता के निधन से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। जीवन के नौ दशक से अधिक का सफर तय करने वाली सावित्री देवी को उनके परिजन और जानने वाले स्नेह, सादगी और ममता की प्रतिमूर्ति के रूप में याद किया जाता हैं। मां का स्थान हर व्यक्ति के जीवन में सबसे ऊंचा होता है। चाहे कोई आम इंसान हो या किसी प्रदेश का मुखिया, मां को खोने का दुख एक जैसा होता है। इस कठिन घड़ी में लोग परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।
इस दुखद अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जता रहे हैं। ईश्वर से कामना की जा रही है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए इस दुख की घड़ी में नेताओं की तरफ से भी शोक संदेश आ रहे है। पंकज चौधरी ने भी एक्स पर पोस्ट के जरिए योगी आदित्यानाथ की माता जी के निधन पर शोक प्रकट किया है।

























