चंदौली: चित्रकूट के बाद यूपी के चंदौली में भी बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। भारी बारिश और गड़ई नदी में बड़े जलस्तर से कई गांवों में जलमग्न हो गए हैं। रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण गांव में बड़े पैमाने पर कई मकान जमींदोज हो गए हैं।
चंदौली में भारतमाला सड़क निर्माण के कारण जल निकासी में अवरोध से सैकड़ों एकड़ खेत में धान की फसल पानी में डूब गई है। पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के लौंदा नयी बस्ती गांव में कई कच्चे मकान गिर गए। इसके अलावा सदर तहसील के नगई गांव में गड़ई नदी का पानी घुस गया है।
गांव में घुटनों तक भरा पानी
बाढ़ से ग्रामीण परेशान हैं और मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल को मदद की आस में ढूंढ रहे हैं। बीजेपी नेता राणा प्रताप सिंह और सूर्यमुनी तिवारी अधिकारियों संग प्रभावित गांव का दौरा करने पहुंचे।
बाढ़ के हालात को देखते हुए जिलाधिकारी ने भी क्षेत्र का दौरा किया और जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। भारी बारिश की चेतावनी के बीच डीएम चंद्र मोहन गर्ग का दावा है कि जल्द जलस्तर कम हो जाएगा।
चंद्रप्रभा और गड़ई नदी की वजह से बढ़ा जलस्तर
वहीं दूसरी तरफ मिर्जापुर के अहरौरा बांध के फाटक खोले जाने से ग्रामीणों को जलस्तर और भीषण बाढ़ का डर सता रहा है। पिछले साल चंद्रप्रभा और गड़ई नदी ने इस क्षेत्र में मचाई बड़े पैमाने पर तबाही मचाई थी।


