यूपी के इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। एक कार्यक्रम के दौरान तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ‘मुख्यमंत्री वैसे तो बुलडोजर लेकर के घूमते हैं लेकिन बिना नक्शा पास घर में जाकर चाय पीते हैं, ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि मुख्यमंत्री का बुलडोजर खामोश क्यों हो गया’।
अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज
दरअसल अखिलेश यादव के इस व्यंग के बीच बीते 26 जुलाई को योगी आदित्यनाथ का एक कार्यक्रम है। सीएम योगी इटावा में जनसभा को संबोधित करने के बाद भाजपा की सदर विधायक सरिता भदौरिया के घर चाय पीने गए थे. इसी को लेकर अब अखिलेश यादव ने उन पर ये हमला बोला है।
अखिलेश यादव ने योगी के सरिता के आवास जाने पर उनके आवास को अवैध और बिना नक्शा पास करवाये बनवाने का आरोप लगाया था। इटावा में बाइस ख्वाजा रोड पर जिस जगह पर विधायक ने घर बनवाया है उस जगह को अखिलेश सरकार में ग्रीन लैंड घोषित कर दिया गया था।
अखिलेश यादव कई बार विधायक के आवास पर निशाना साध चुके है। अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि बीजेपी लोगों को पीछे ले जाना चाहती है, यही इनका नजरिया है, इसलिए हमें बीजेपी के हर निगेटिव साजिश से बचना है.
योगी आदित्यनाथ ने भी किया पलटवार
वहीं योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि अगर कोई पत्रकार उनसे पश्न पूछ ले तो हाथापाई और गाली-गलौज पर उतारू हो जाते हैं. सीएम योगी ने कहा, ‘एक बार तो मैंने सुना उन्होंने एक पत्रकार के गले पर तलवार रख दी थी. अरे मीडिया भी तो इस लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में है. अगर कोई सरकार गलती करती है, अगर प्रशासन गलत करता है तो उसकी तरफ ध्यान दिलाने का सशक्त माध्यम है मीडिया.’
रिपोर्ट: रोहित सिंह चौहान


