अखिलेश यादव के एक पोस्ट से  उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है, जहां अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपनी रणनीति का प्रदर्शन किया है। वहीं भाजपा पर एक मनोवैज्ञानिक दबाव भी बनाने की कोशिश की है। भाजपा के लिए उनका यह माइंड गेम, खासकर एनडीए की सीट को लेकर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने एनडीए की सीटों को लेकर अपनी बातें रखीं हैं। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, “सूत्रों के हवाले से आई ये ख़बर बेहद स्वागत योग्य है कि भारतीय जनता पार्टी अपनी हार सामने देखकर, ‘पीडीए’ के दबाव-जवाब में अपने सहयोगी दलों को इधर-उधर छिटकने से बचाने के लिए, कुछ चुनावी विशेषज्ञों की सलाह पर निम्न विवरण के अनुसार सीटें देने की योजना पर काम कर रही है” साथ ही, उन्होंने यह भी संकेत दिए हैं कि समाजवादी पार्टी की योजना मजबूत है और वे आगामी चुनावों के लिए तैयार हैं।

अखिलेश यादव की पोस्ट

इस पोस्टर में अखिलेश ने एनडीए के सहयोगी दलों को मिलने वाली कथित सीटों का दावा किया है। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए यह अखिलेश का एक एक महत्वपूर्ण दाव साबित होगा। अखिलेश की इस पोस्ट से जहां एनडीए के सहयोगी दलों को अधिक सीट दिखाकर खुश करने की कोशिश की गई है वहीं भाजपा पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि भाजपा भी उनके पीडीए के फॉर्मूले पर चल रही है। अखिलेश का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां उनके समर्थक उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं विपक्षी नेता इसे उनकी चालाकी और रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं।

इस बीच, एनडीए समर्थक दल के नेता आशीष पटेल ने भी सोशल मीडिया पर जवाबी हमला बोला है। उन्होंने एक पोस्टर साझा किया है जिसमें लिखा है, “सच्चाई से डर किसे लगता है? जनता का प्यार और समर्थन हमारे साथ है।” इस पोस्टर में उन्होंने अखिलेश यादव की पोस्ट का मजाक उड़ाते हुए, उनके नीयत पर सवाल उठाए हैं।

अपना दल नेता आशीष पटेल की पोस्ट

आशीष पटेल ने अखिलेश यादव को जबाव देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर दिखावे का दौर है, लेकिन असली ताकत तो जनता का समर्थन है। उन्होंने अपने पोस्टर में भाजपा का झंडा और नारे भी शामिल किए हैं, जिससे यह स्पष्ट हो कि भाजपा उनके साथ है। उन्होंने यह भी कहा कि, “माइंड गेम या जनता का समर्थन? फैसला आप करें।”

अखिलेश यादव का यह माइंड गेम, सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी रणनीति को मजबूत करने का प्रयास है। वहीं, आशीष पटेल का जवाब उसकी प्रतिक्रिया और समर्थन का संकेत है। यह पूरी जंग राजनीति का नया रंगमंच बन चुकी है, जहां सोच-समझ कर खेला जाता है। सोशल मीडिया का यह खेल अब चुनावी राजनीति का अहम हिस्सा बन चुका है, और आने वाले समय में इसकी भूमिका और भी बढ़ने वाली है।

सोनू सिंह
@Nation27

यह भी पढ़ें-Lucknow में शत्रु संपत्तियों पर शिकंजा, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

यह भी पढ़ें- भारत में इस तारीख से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री का दावा

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version