अल्मोड़ा नगर के 52 सीढ़ी क्षेत्र में लगाए गए गेट को हटाए जाने की खबर सामने आते ही क्षेत्रवासियों में नाराजगी फैल गई। स्थानीय लोगों और क्षेत्र के पार्षद ने इस मुद्दे को लेकर मेयर से मुलाकात कर गेट को यथावत रखने की मांग उठाई। लोगों का कहना था कि गेट सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से बेहद जरूरी है।
गेट हटाने की चर्चा के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और पार्षद एकजुट होकर मेयर से मिले और ज्ञापन दिया अपनी आपत्ति दर्ज कराई। क्षेत्रवासियों ने कहा कि गेट लगाए जाने के बाद इलाके में अनावश्यक आवाजाही पर नियंत्रण हुआ है और लोगों को सुरक्षा का एहसास मिला है। इसी को देखते हुए उन्होंने गेट को नहीं हटाने की मांग की।
मामले को लेकर पार्षद और स्थानीय लोगों ने नगर के मेयर से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि 52 सीढ़ी क्षेत्र में लगाया गया गेट फिलहाल यथावत रहेगा। साथ ही गेट के संचालन का समय भी निर्धारित किया गया है।
निर्णय के अनुसार गेट प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक बंद रखा जाएगा, जबकि अन्य समय में आवश्यकता के अनुसार खोला जा सकेगा। इस फैसले के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट- शुभम कुमार जोशी


