फैजाबाद : यूपी के फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद टिकट के प्रमुख दावेदार रहे डॉक्टर संजय त्रिपाठी (Sanjay Tripathi) ने मीडिया के सामने प्रतिक्रिया दी है। टिकट नहीं मिलने के बाद डॉक्टर त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी का फैसला उनके लिए सिर माथे पर है, लेकिन शिक्षकों के मुद्दों और उनके अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी। उनके बयान के बाद शिक्षक MLC चुनाव को लेकर सियासी हलचल और तेज हो गई है। फैजाबाद से ध्रुव त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा हाईकमान की ओर से दूसरे प्रत्याशी के नाम की घोषणा के बाद डॉक्टर संजय त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी का फैसला उनके लिए सिर माथे पर है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि शिक्षकों के हितों और उनकी समस्याओं को लेकर उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
6 सीटों के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का ऐलान
डॉक्टर संजय त्रिपाठी लंबे समय से शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। टिकट की घोषणा के बाद अब उनके अगले राजनीतिक कदम पर सबकी नजर है। वहीं, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर को प्रस्तावित मतदान को लेकर चुनावी गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।
बता दें कि बीजेपी ने मंगलवार को एमएलसी चुनाव के लिए 11 सीटों में से 6 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है. इसमें वाराणसी, झांसी, मेरठ, आगरा और गोरखपुर शामिल है.
बीजेपी ने विधानसभा परिषद चुनाव के लिए वाराणसी स्नातक से केदार नाथ सिंह को प्रत्याशी बनाया है. वहीं मेरठ स्नातक से दिनेश गोयल, इलाहाबाद-झांसी स्नातक से अशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक से डॉ. प्रमोद मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है. आगरा शिक्षक से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर से फैजाबाद शिक्षक से ध्रुव त्रिपाठी को उम्मीदवार चुना गया है।
इनपुट: मुकेश कुमार
























