गोंडा | पेट्रोल पंप पर मिलावटी ईंधन का खेल। BJP नेता की गाड़ी सीज, लोगों का हंगामा।
Report : Vishal Singh(Gonda) Kajal kumari









































गोंडा | पेट्रोल पंप पर मिलावटी ईंधन का खेल। BJP नेता की गाड़ी सीज, लोगों का हंगामा।
गोंडा: जिले के एक भारत पेट्रोलियम पंप पर उस समय हंगामा हो गया, जब कई ग्राहकों ने पेट्रोल में मिलावट और घटिया ईंधन बेचने का आरोप लगाया। ग्राहकों का दावा है कि पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी गाड़ियों के इंजन कुछ ही दूरी पर बंद हो गए।
मामले के बाद लोग प्लास्टिक की बोतलों में पेट्रोल लेकर सड़क पर पहुंच गए और पंप के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ महानगर बीजेपी उपाध्यक्ष राजू कश्यप की सफारी गाड़ी में पंप से करीब 250 रुपये का पेट्रोल डाला गया था। आरोप है कि पंप से करीब 500 मीटर दूर जाते ही गाड़ी बंद हो गई।
इसके बाद जब ईंधन की जांच की गई तो उसमें मिलावट होने का दावा किया गया।
वहीं एक टाटा एस चालक ने आरोप लगाया कि उसने करीब 2400 रुपये का पेट्रोल भरवाया था, लेकिन पंप से निकलते ही उसकी गाड़ी भी बंद हो गई।

बीजेपी नेता राजू कश्यप ने कहा, “अगर मेरी गाड़ी खराब हो सकती है तो आम आदमी का क्या होगा?”
उन्होंने मामले की शिकायत जिलाधिकारी (DM) और जिला पूर्ति अधिकारी से की है। शिकायत के बाद अधिकारियों ने जांच के लिए टीम भेजने का आश्वासन दिया है।
घटना के बाद ग्राहकों ने मांग की कि पेट्रोल पंप को तत्काल सीज किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
फिलहाल प्रशासन की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि पेट्रोल में वास्तव में मिलावट थी या नहीं।
#Gonda #UPNews #PetrolPump #FuelAdulteration #BreakingNews #BharatPetroleum #UttarPradesh #ConsumerRights #LatestNews #HindiNews #GondaNews
Report : Vishal Singh(Gonda) Kajal kumari
गाजियाबाद: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को फिट रखना आसान नहीं है। नौकरी, पढ़ाई और रोजमर्रा की व्यस्तताओं के बीच कई...
October 28, 2026Gorakhpur: फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। दूसरी वरीयता के मतों की गिनती में...
October 28, 2026करवाचौथ 2026: सुहागिन महिलाओं के लिए करवाचौथ साल के सबसे खास त्योहारों में से एक है। इस बार यह पर्व 29 अक्टूबर, गुरुवार...
October 28, 2026Ghaziabad: जनपद के इंदिरापुरम में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, जिम में शुरू हुई एक...
October 28, 2026कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (Kushinagar) में एक रोडवेज बस बेकाबू हो गई और कई राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में एक...
October 27, 2026गाजियाबाद: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को फिट रखना आसान...
Gorakhpur: फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में मुकाबला लगातार दिलचस्प...
करवाचौथ 2026: सुहागिन महिलाओं के लिए करवाचौथ साल के सबसे खास त्योहारों...
Ghaziabad: जनपद के इंदिरापुरम में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला...