बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर (Bulandshahr) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना अहमदगढ़ थाना क्षेत्र की है जहां तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार व्यक्ति और उसके एक बच्चे की मौत हो गई।
मेरठ-बदायूं हाइवे पर हादसा
उस बाइक पर मृतक अपने दो बच्चों और पत्नी सहित किसी काम से जा रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक जिस गाड़ी से बाइक को टक्कर लगी वो एक टैंकर था जो काफी रफ्तार में था। यह दुर्घटना अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के मुमरेजपुर गांव के पास मेरठ-बदायूं हाइवे मार्ग पर हुई है।
8 साल के बेटे की भी मौत
इस दुर्घटना में मृतक की पत्नी और 8 साल की बेटी को गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती। पुलिस ने पिता-पुत्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अहमदगढ़ थाने की पुलिस ने वारदात के बाद टैंकर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक पिता-पुत्र पहासू थाना के कस्बा पहासू के पठान टोले के बताए जा रहे हैं। पिताृपुत्र की मौत के बाद पहासू कस्बे के पठान टोले में मातम पसरा हुआ है।
रिपोर्ट: मुकेश राजपूत
























