देवरिया: यूपी के देवरिया (Deoria) में संविधान दिवस के मौके गौरी बाजार थाना क्षेत्र में अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। अराजक तत्वों ने गांव में स्थापित भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का हाथ तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई।
Deoria में अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त
बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले भी इसी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था। उस समय प्रशासन ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया था और प्रतिमा की मरम्मत कराई गई थी। लेकिन एक बार फिर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
मामले की सूचना मिलने पर देवरिया (Deoria) पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम प्रधान कठोरा की तहरीर पर थाना गौरी बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Deoria पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर
वहीं इस संबंध में रुद्रपुर के क्षेत्राधिकारी राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। दोषियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: देवरिया में विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा ऑफिस का भंडाफोड़, 73 पासपोर्ट बरामद
रिपोर्ट – कृष्णा नन्द गुप्ता



























