मौसम विभाग की भविष्यवाणी फिर से सही साबित हुई है बीती शाम से हो रही मूसलाधार भारी बारिश के बाद आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर में फीका नदी पूरे उफान पर है, जिसके चलते नदी किनारे बसे ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ गई हैं। जसपुर का हजीरो गांव फीका नदी के किनारे बसा हुआ है। बारिश के दौरान जब नदी उफान पर आती है तो नदी पार का क्षेत्र गांव और जसपुर शहर से संपर्क से कट जाता है। ऐसे में ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ आपात स्थिति में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अगर सोचा जाये इसी बीच किसी ग्रामीण की अचानक तबीयत बिगड़ जाए या किसी गर्भवती महिला को इलाज के लिए शहर लाना पड़े, तो स्थिति कितनी गंभीर हो सकती है। खास बात यह है कि हजीरो गांव से जसपुर शहर की दूरी महज 7 से 8 किलोमीटर के करीब है, लेकिन नदी के उफान पर आने के बाद यही दूरी ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन जाती है। फीका नदी का बढ़ता जलस्तर ग्रामीणों को लगातार डरा रहा है। अब ग्रामीणों को इंतजार है कि कब इस समस्या का स्थायी समाधान होगा, ताकि बरसात के दिनों में उन्हें हर बार संपर्क कटने की चिंता न सताए।
वहीं स्थानीय निवासी दलजीत सिंह ने बताया कि देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से फीका नदी में जल स्तर बढ़ गया है जिससे स्थानीय काफी प्रभावित होते हैँ.. खास तौर पर मवेशियों के चारे के लिए काफी परेशानी होती है क्योंकि सब में पानी भर जाता है तथा वन्य जीवो पर संकट बढ़ जाता है.. प्रशासन को चाहिए की फीका नदी का जलस्तर बढ़ने से जो कटाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है उस पर समय रहते पीचिंग कराई जाए ताकि फीका नदी कटाव की स्थिति उत्पन्न ना हो
वहीं स्थानीय तरसेम सिंह ने बताया कि फीका नदी का जलस्तर बढ़ने से स्कूली बच्चों स्कूल जाने में संकट खड़ा हो जाता है क्योंकि स्कूल जाने का कोई साधन नहीं होता जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है हमारा गांव फीका नदी के पास ही है.. कृषि भूमि पर फीका नदी का जलस्तर बढ़ने से फसलों को भी भारी नुकसान होता है तथा गन्ने की खेती भी तहस नहस हो जाती है जरूरी है की फीका नदी के किनारे पत्थरो की पीचिंग हो जाए ताकि हमें राहत मिल सके
राहुल शाह उपजिलाधिकारी जसपुर ने बताया कि जो ऐसे क्षेत्र है जो बाढ़ प्रभावित है या बाढ़ प्रभावित हो सकते है जो नदी किनारे है या नदी से सटे हुए है सभी जगह हमने चिन्हित किया है ऐसे सभी आबादी क्षेत्र को इसके साथ साथ बाढ़ चौकी भी फीका नदी के पास स्थापित की गई है अगर किसी प्रकार की जलभराब की स्थिति उत्पन होती है तो हमारे द्वारा समुचित संख्या में विभिन्न सेंटर स्थापित किये गए है जंहा पर उनको अस्थाई रूप से विस्थापित किया जाएगा इसके अलावा जो खतरनाक या ऐसे स्थानों पर रह रहे हो उन्हें सूचना दी है कि बाढ़ के समय या रेड अलर्ट के समय वंहा पर निवास ना करे।
रिपोर्ट-निजामुद्दीन शेख/सोनू सिंह (जसपुर)


