Kartik Purnima: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रयागराज की संगम नगरी भक्ति के रंग में डूबी नज़र आई। गंगा और यमुना के घाटों पर भोर होते ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। कड़ाके की ठंड भी लोगों की आस्था के आगे फीकी पड़ गई। कोई परिवार के साथ आया था तो कोई अकेले ही मन में श्रद्धा लिए पहुँचा। हर चेहरे पर एक ही भाव था कि पवित्र जल में डुबकी लगानी है और पुण्य कमाना है। घाटों पर “हर-हर गंगे” के जयकारे गूँजते रहे।
हर की पौड़ी पर भी उमड़ी भीड़
प्रयागराज की तरह हरिद्वार में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। हर की पौड़ी पर गंगा की धारा के बीच डुबकी लगाते भक्तों का दृश्य मन को छू लेने वाला था। बुज़ुर्गों ने बच्चों का हाथ थामकर उन्हें स्नान कराया, तो युवा भी पूरे उत्साह के साथ घाट पर दिखे। ठंडे पानी की कंपकंपी के बावजूद लोगों ने श्रद्धा से स्नान किया। प्रशासन और स्थानीय लोग भी व्यवस्था सँभालने में जुटे रहे।
स्नान, अर्घ्य और दीपदान की परंपरा
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा-स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और हाथ जोड़कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शाम की ओर बढ़ते हुए घाटों पर दीपदान की तैयारियाँ भी दिखीं, जब छोटे-छोटे दीये गंगा की लहरों पर तैरने लगते हैं और पूरा दृश्य अलौकिक हो उठता है। लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-पुण्य भी किया। Kartik Purnima
कार्तिक स्नान का समापन
आज का दिन उन श्रद्धालुओं के लिए ख़ास रहा, जो पूरे कार्तिक मास में रोज़ सुबह स्नान का नियम निभाते आ रहे थे। पूर्णिमा के स्नान के साथ उनका एक महीने का व्रत और संकल्प पूरा हुआ। कई लोगों के लिए यह केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि अनुशासन और आत्मशुद्धि की साधना भी है। संतोष से भरे चेहरों ने बता दिया कि यह महीना उनके लिए कितना मायने रखता है। Kartik Purnima
काशी की देव दीपावली
कार्तिक पूर्णिमा की शाम काशी के लिए सबसे ख़ास होती है, क्योंकि आज वहाँ देव दीपावली का भव्य आयोजन होगा। मान्यता है कि इस दिन देवता स्वयं गंगा तट पर दीपावली मनाने उतरते हैं। इस बार गंगा के घाटों पर करीब 11 लाख दीये जलाए गए। Kartik Purnima
आसमान में ड्रोन
इस बार देव दीपावली की रौनक धरती तक सीमित नहीं रही। आसमान में 2100 ड्रोन के ज़रिए धार्मिक और सांस्कृतिक झाँकियाँ दिखाई गई। एक तरफ़ घाटों पर लाखों दीयों की कतार दिखाई दी और दूसरी तरफ़ ऊपर आसमान में रोशनी की कलाकृतियाँ। परंपरा और आधुनिक तकनीक का यह मेल देखने के लिए देश-विदेश से लोगों के पहुँचे। Kartik Purnima
यह भी पढ़ें- Yogi Ki Pati: मां के नाम योगी की पाती, भिक्षा के उस प्रसंग ने सबकी आंखें नम कीं






















