इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है। एक शख्स ने गोली मारकर अपने ही मौसा को मौत के घाट उतार दिया। इस हत्या के बाद आरोपी कई राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना थाना ऊसराहार क्षेत्र के नगला जलाल गांव की हैं।
भतीजे ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
इस हत्याकांड को लेकर मृतक चरण सिंह के भाई संजू ने बताया कि कल देर शाम भतीजा राजा अपने साथियों के साथ मिलकर घर आया और बिना कोई बात या विवाद के उसने उनके भाई के ऊपर गोली चला दी।
उन्हें बताया कि कई राउंड फायरिंग कर आरोपी चरण सिंह की हत्या कर दी और मौके पर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। घायल अवस्था में उनके भाई ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
हत्या की जांच में जुटी पुलिस
एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि थाना ऊसराहार क्षेत्र के अंतर्गत नगला जलाल में 47 साल के युवक चरण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इनपुट – रोहित सिंह चौहान


