PM Fasal Bima Yojana: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए एक अच्छी खबर समाने आई है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना PM Fasal Bima Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु कर दिया है। योजना के लिए 1 जुलाई से 31 जुलाई आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना के तहत किसान अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं। जिससे वे प्राकृतिक आपदाओं, बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि, तेज बारिश, या कीट-पतंगों के हमलों से होने वाले नुकसान की स्थिति में आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकेंगे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का मकसद किसानों को खेती में होने वाले नुकसान से बचाना और उनकी आय को स्थिर करना है।

खेती पूरी तरह जलवायु और मौसम की अनिश्चितताओं पर निर्भर होती है। जिसके कारण कई बार किसानों की मेहनत और निवेश खराब हो जाता है। खासकर खरीफ फसलों की कटाई के दौरान होने वाली प्राकृतिक आपदाएं जैसे तेज बारिश, ओलावृष्टि, सूखा, बाढ़ या कीटों का प्रकोप किसानों के लिए भारी नुकसान का कारण बनते हैं। ऐसे में इस योजना से किसानों को निश्चित आर्थिक सहायता मिलती है।
इस योजना के तहत फसल बीमा करवाने वाले किसानों को फसल नुकसान की स्थिति में सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत होने वाला बीमा केंद्र एवं राज्य सरकार के साथ बीमा कंपनी के बीच साझा होता है। यह मुआवजा किसानों की फसल के नुकसान के अनुपात में दिया जाता है। PM Fasal Bima Yojana

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा राशि भी किसानों पर बोझ नहीं डालती क्योंकि इसका एक बड़ा हिस्सा सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में दिया जाता है। इससे छोटे और सीमांत किसान भी इस योजना का लाभ उठा पाते हैं। इस साल खरीफ मौसम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सरल और किसानों के लिए सुविधाजनक बनाई गई है। किसान अपने नजदीकी कृषि केंद्रों, बैंक शाखाओं या बीमा एजेंटों के माध्यम से ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। PM Fasal Bima Yojana
योजना आवेदन के लिए क्लिक करें
सरकार ने इस योजना की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया है, ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा सकें। उत्तर प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था में खरीफ फसलों का विशेष महत्व है। चावल, मक्का, बाजरा, सोयाबीन, मूंगफली जैसी फसलें खरीफ सीजन में उगाई जाती हैं, जो राज्य के किसानों की आय का प्रमुख स्रोत हैं। अगर ये फसलें मौसम की मार से खराब हो जाएं, तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होता है। किसान के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार बीमा योजना लेकर आई है। PM Fasal Bima Yojana

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को किसानों के हित में लगातार सुधारते हुए इसे और अधिक प्रभावी और व्यापक बनाने का प्रयास किया गया है। बीमा प्रीमियम में सब्सिडी, अधिक फसलें शामिल करना, क्लेम प्रक्रिया को सरल बनाना, और डिजिटल माध्यमों से आवेदन व्यवस्था को सुगम बनाना इसके कुछ प्रमुख उदाहरण हैं। इससे योजना का दायरा बढ़ा है और इसे किसानों के बीच अधिक लोकप्रियता मिली है।

इस योजना का एक अन्य लाभ यह है कि यह किसानों को फसल कटाई के बाद लोन चुकाने में भी मदद करती है। जब फसल खराब होती है, तो किसान लोन चुकाने में असमर्थ हो जाते हैं, जिससे उनकी क्रेडिट हिस्ट्री प्रभावित होती है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजे से किसानों को लोन चुकाने में मदद मिलती है और किसान वित्तीय समस्याओं से बच पाते हैं। PM Fasal Bima Yojana
यह भी पढ़ें- अतिक्रमण का विरोध करने पर दरोगा ने जड़ा थप्पड़
https://nation27.com/states/uttar-pradesh/kanpur-nagar/kanpur-news-the-police-officer-slapped-the-man-for-opposing-encroachment/


