मैनपुरी में प्रधान पति की दबंगई, महिला को पीटकर किया जमीन पर कब्जा  - Nation27 >

करावली ग्राम करौली में 11.5 बिस्वा जमीन पर अवैध कब्जे का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित आकाश कुमार ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ग्राम प्रधान रूबी देवी के पति गुलशन और ओमकार पर दबंगई का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। आकाश ने अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए बताया कि एसडीएम, तहसीलदार, लेखपाल और स्थानीय पुलिस के चक्कर काटने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

जिलाधिकारी को दी गई शिकायत में पीड़ित आकाश ने बताया कि भूमाफिया द्वारा जमीन पर हुए कब्जे का विरोध करने पर पीड़ित की मां के साथ दबंग प्रधान पति और उसके साथी द्वारा मारपीट की गई है। आरोप है कि इस घटना की शिकायत करने पर थाने में दी गई लिखित शिकायत को पुलिस अधिकारियों के इशारे पर गायब कर दिया गया है।

मामले के बीच ग्राम प्रधान पति गुलशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुलेआम धमकी देते हुए कह रहा है कि “जिसे चाहूंगा कब्जा कराऊंगा, जिसे चाहूंगा हटाऊंगा, मैं ग्राम प्रधान हूं।” पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अपनी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version