Sonia Gandhi: सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर पेज बनाया है। इस पेज को बनाए अभी दो घंटे हुए है और इसे 2 लाख लोगों ने फॉलो किया है। जबकि सोनिया गांधी ने इस पेज से तीन लोगों को भी फॉलो किया है, जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी के पेज को फॉलो किया गया है। बता दें कि इस पेज पर अभी तक सोनिया गांधी की तरफ से दो पोस्ट जारी की गई है। जिनपर लाखों की संख्या में रीच आज चुकी है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर पेज बनाया था जिसके बाद योगी आदित्यनाथ और अब सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर पेज बनाया है।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के द्वारा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया गया है। इस पेज को दो घंटे में 2 लाख लोगों ने फॉलो किया है। इस पोस्ट के जरिए सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक के बारे में जानकारी दी है। दरअसल सोनिया गांधी के जीवन पर आधारित पुस्तक बिलॉन्गिंग का संस्करण मार्केट में आज चुका है। इस पुस्तक के बारे में सोनिया गांधी ने दो पोस्ट किए है। पुस्तक अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित की गई है। पुस्तक के बारे में जानकारी देते हुए सोनिया गांधी ने पुस्तक के साथ अपने फोटो शेयर किए हैं।
यह भी पढ़ें- इटली में दंगों पर ‘योगी मॉडल’ की चर्चा, दंगाइयों से होगी वसूली?
कांग्रेस की चेयरपर्सन रही और वर्तमान में राज्य सभा Sonia Gandhi गांधी के इंस्टाग्राम पेज को तेजी से लोग फॉलो कर रहे है। बता दें कि Gen-Z के बीच इंस्टाग्राम काफी लोकप्रिय सोशल मीडिया माध्यम है। नेता भी युवा वर्ग को साधने के लिए सोशल मीडिया इंस्टाग्राम का सहारा ले रहे हैं। पिछले कुछ समय के दौरान लोगों ने कई नेताओं को इंस्टाग्राम पर पेज बनाकर उनकी रीच बढ़ते देखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इंस्टाग्राम पर युवाओं को साधने के लिए पेज बना चुके हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके कुछ ही दिन में करोड़ों फॉलोअर्स हो चुके हैं।
सोनिया गांधी की सोशल मीडिया पर एंट्री! इंस्टाग्राम पर बनाया अकाउंट, नई किताब का वीडियो शेयर
◆ कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने पहली बार इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है।
◆ उन्होंने अपनी नई किताब से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जो 10 नवंबर को लॉन्च होने वाली है।
@INCIndia
#SoniaGandhi #Congress #Nation27— Nation27 (@Nation27Digital) October 23, 2026



















