Special train on chhath puja: छठ पर्व को देखते हुए भारतीय रेलवे की तरफ से उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल बिहार झारखंड के जाने वाले यात्रियों को लेकर भारतीय रेलवे की तरफ से यात्रा को सुगम बनाने के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है ऐसे में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्पेशल टिकट काउंटर बनाए गए हैं, दिव्यांगजनों के लिए स्पेशल बैठने की व्यवस्था की गई है, वहीं किसी भी प्रकार की यात्री को कोई चोट बुखार या अन्य कोई समस्या होती है तो डॉक्टरों की टीमों की तैनाती की गई है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए भारी संख्या में RPF की तैनाती की गई है।
क्या है पूरा मामला
नेशन 27 से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर रेलवे के CPRO हिमांशु शेखर उपाध्याय ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से एक विशेष कंट्रोल रूम भारतीय रेलवे की तरफ से बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम में 700 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जो भी यात्री जा रहा है उनके बैग ट्रॉली बैग सामान की चेकिंग करके प्लेटफार्म पर भेजा जा रहा है। स्टेशन पर भारी संख्या में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। RPF के द्वारा कंट्रोल रूम में CCTV कैमरे के माध्यम से एक-एक व्यक्ति पर निगरानी की जा रही है। Special train
यात्री संख्या
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छठ पर्व को देखते हुए भारी संख्या में यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है ऐसे में कई बार धक्का मुक्की भीड़ के चलते यात्रियों को चोट लग जाती है। दिल्ली NCR में जिस तरह से प्रदूषण बढ़ता जा रहा तो कई वृद्ध यात्रियों को सांस लेने में समस्या हो रही है। यात्रियों के स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे की तरफ से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कई टीमों का गठन किया गया है। Special train
यह भी पढ़ें- छठ घाटों पर अंधेरा नहीं होने देगा बिजली विभाग, मुजफ्फरपुर में कर्मियों की छुट्टियां रद्द

























