कौशांबी: यूपी के कौशांबी में बीते दिनों अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। 50 हजार के इनामी शकील को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद फरार चल रहे आरोपी शकील अहमद पर IG प्रयागराज ने 50 हजार रुपये का घोषित किया था। मुख्य आरोपी आदिल के चाचा शकील को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है।
शकील के पैर में लगी गोली
पुलिस ने शकील के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और जिंदा कारतूस बरामद किया है। बता दें कि शकील की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 टीमों का किया गया था। पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
दरअसल चिल्ला शहबाजी गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद प्रशासन और पुलिस पर भी कई सवाल उठे थे। घटना के बाद पुलिस ने फैक्ट्री संचालन से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच शुरू की थी।
आदिल को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
इसी जांच के दौरान फैक्ट्री मालिक के परिवार के सदस्यों और अन्य संदिग्धों की भूमिका भी सामने आने लगी। फैक्ट्री मालिक के बेटे आदिल की गिरफ्तारी के बाद उसके चाचा शकील की पुलिस तलाश में जुटी थी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जो भी लोग अवैध पटाखा निर्माण और विस्फोटक सामग्री के कारोबार से जुड़े पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शकील की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच अब उस नेटवर्क तक पहुंचने पर केंद्रित है, जिसके जरिए अवैध पटाखे और विस्फोटक तैयार कर आर्थिक लाभ कमाया जा रहा था।
रिपोर्ट – चन्द्रशेखर


