लखनऊ: यूपी में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh) से पहले भले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर रार छिड़ी हो, लेकिन प्रदेश के दो बाहुबली परिवारों के बीच रिश्तों का गठबंधन जरूर पक्का हो गया है। जी हां प्रयागराज के बाहुबली उदयभान करवरिया की बेटी गोरखपुर के तिवारी हाते की बहू बनेंगी. दरअसल पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के बेटे कंदर्प और उदयभान करवरिया की पोती साक्षी की बुधवार को सगाई हुई जिसके बाद अब ये जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।
Uttar Pradesh की जगह देहरादून में सगाई कार्यक्रम
खासबात ये है कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की जगह देहरादून में आयोजित समारोह में विनय शंकर तिवारी और उदयभान करवरिया एक साथ नजर आए. कार्यक्रम के दौरान कंदर्प और साक्षी ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर यूपी के दो बाहुबली परिवारों को रिश्तों के गांठ में बांध दिया।
अब अगर कंदर्प की बात करें तो वो पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के बेटे हैं और कंस्ट्रक्शन का बिजनस करते हैं जबकि उनकी होने वाली पत्नी साक्षी उदयभान की बेटी है. खासबात ये हैं कि सगाई के बाद दोनों की शादी यूपी में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद होगी।

Uttar Pradesh की राजनीति में 2 परिवारों का वर्चस्व
अब अगर करवरिया परिवार के बारे में बात करें तो उदयभान करवरिया प्रयागराज के रहने वाले हैं और वो बीजेपी के पूर्व विधायक भी रह चुके हैं. साल 2002 में पहली बार चुनाव जीतकर वो विधानसभा पहुंचे थे. इसके बाद 2007 में भी उन्हें जीत मिली लेकिन 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्हें प्रयागराज उत्तरी सीट से हार का मुंह देखना पड़ा।
करवरिया परिवार बेहद लंबे समय से प्रयागराज की राजनीति में एक्टिव है। उनके बड़े भाई कपिलमुनि करवरिया फूलफुर से सांसद रह चुके हैं जबकि छोटे भाई विधानपरिषद के सदस्य रहे हैं।
उदयभान करवरिया को साल 1996 के जवाहर पंडित हत्याकांड में अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी लेकिन अच्छे आचरण की वजह से उन्हें समय से पहले ही साल 2024 में रिहाई मिल गई।
Uttar Pradesh राजनीति में तिवारी हाते का प्रभाव
अब अगर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) गोरखपुर के तिवारी हाते की बात करें तो विनय शंकर तिवारी पूर्व मंत्री और बाहुबलि हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं। हरिशंकर तिवारी गोरखुर के चिल्लूपार विधानसभा सीट से 6 बार विधायक बने थे और आज भी इस क्षेत्र में तिवारी हाते का दबदबा कायम है।
नवंबर को बाहुबली दिवस घोषित करवाना चाहिए !!पूर्वांचल की सियासत के दो चर्चित राजनीतिक परिवार अब रिश्तेदारी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। गोरखपुर के चर्चित ‘तिवारी हाता’ में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। पूर्व मंत्री स्वर्गीय पंडित हरिशंकर तिवारी के बेटे और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के परिवार में शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की बेटी की सगाई विनय शंकर तिवारी के बेटे से देहरादून में हुई है। अब दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां विधानसभा चुनाव के बाद होने की बात कही जा रही है।
— Dharmendra Singh (@dharmendra135) November 26, 2026
विनय शंकर तिवारी 2017 के चुनाव (Uttar Pradesh ) में बीएसपी के टिकट पर पिता की सीट से चुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2021 में बीएसपी का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार हो गए थे।
हालांकि साल 2022 के चुनाव में उन्हें राजेश त्रिपाठी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मौजूदा वक्त में वो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं। हरिशंकर तिवारी गैंगस्टर से नेता बने थे और 1997 में कल्याण सिंह सरकार में मंत्री बने थे। 16 मई 2023 को 90 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।
ये भी पढ़ें: Deoria में मंदिरों में चोरी करने वाला वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, देवालयों को बनाता था निशाना
रिपोर्ट: कुणाल कौशल



























