UttarPradeshNews: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कांग्रेस कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब राष्ट्रीय सचिव की मौजूदगी में ही पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि जिला उपाध्यक्ष और सेवादल के पूर्व संगठक के साथ आए कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई, जो देखते ही देखते जूतम-पैजार में बदल गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस के अलीगढ़ के रेलवे रोड स्थित कार्यालय परिसर में रविवार को राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी तौकीर आलम के सामने कांग्रेसियों में मारपीट व जमकर जूतम-पैजार हो गई। विवाद की शुरुआत जिला उपाध्यक्ष शाहिद गुड्डू व सेवादल के पूर्व जिला संगठक आलोक गौड़ संग आए कार्यकर्ता सोनू वाल्मीकि में हुई। आरोप है कि पहले हमलावर हुए सोनू ने शाहिद गुड्डू संग मारपीट की तो शाहिद ने बचाव में सोनू के जूते तक मारे। हंगामे के दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़ ने सोनू को बाहरी बताकर धकियाते हुए भगा दिया। बताया जाता है कि शाहिद ने आलोक गौड़ पर मारपीट कराने का आरोप लगाकर उन पर भी जूता दे मारा।  किसी तरह वरिष्ठ पदाधिकारियों के दखल पर विवाद शांत हुआ। इस जूतम-पैजार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटनाक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम रविवार को रेलवे रोड कार्यालय पर संगठनात्मक समीक्षा कर रहे थे।

जहां जिला-महानगर व ब्लाक स्तर के सभी पदाधिकारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल भी मौजूद थे। अधिकांश कार्यकर्ता अंदर मुख्य कक्ष में बैठे थे, जबकि कुछ कक्ष के बाहर कार्यालय परिसर में ही खड़े थे। बताया जाता है कि बाहर खड़े जिला उपाध्यक्ष शाहिद गुड्डू से सोनू वाल्मीकि ने बातचीत में धार्मिक शब्द बोल दिया। इस पर शाहिद ने ऐतराज जताया, आरोप है कि सोनू ने उनके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। आरोप है कि लोग बीच बचाव को आए तो शाहिद ने भी जवाब में सोनू पर जूते से हमला कर दिया। बाद में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोनू को बाहरी बताकर धकियाते हुए कार्यालय से भगा दिया। बताया जाता है कि इसके बाद शाहिद अपनी शिकायत करने अंदर राष्ट्रीय सचिव के समक्ष आए तो उन्होंने उनके बराबर में खड़े आलोक गौड़ को भी यह कहते हुए जूता दे मारा कि यह मारपीट साजिशन आलोक ने कराई है। यह देख विवाद बढ़ता देख खुद तौकीर आलम व विवेक बंसल सख्त हुए। सभी को डांटा व अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। तब जाकर विवाद शांत हुआ।

जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर

मामले में चंदनिया के रहने वाले सोनू वाल्मीकि ने जिला उपाध्यक्ष शाहिद गुड्डू व तीन-चार अज्ञात साथियों के खिलाफ गांधी पार्क थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि अनुसूचित जाति के नए कांग्रेस प्रभारी पार्टी कार्यालय गए थे। उनके सामने मारपीट की गई। इंस्पेक्टर गांधीपार्क विजय सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं महानगर अध्यक्ष नवेद खां ने मारपीट की शुरुआत करने वाले सोनू को भाजपाई बताया है। कहा है कि वह साजिश के तहत विवाद खड़ा करने आया था। तभी उसने जिला उपाध्यक्ष को धार्मिक शब्द कहकर विवाद करते हुए मारपीट की। मैं तीस वर्ष से पार्टी से जुड़ा हुआ हूं। संगठन समीक्षा में शामिल होने आया था, तभी आलोक गौड़ के साथ आए युवक ने मुझसे धार्मिक अपशब्द गए और विरोध पर मारपीट कर दी। बाद में उसे धकियाकर बाहर कर दिया गया।सोनू वाल्मीकि मेरे सेवादल जिला संगठन रहते हमारे कार्यालय का सचिव रहा है। वह बाहरी नहीं है। मुख्य कक्ष के बाहर उनमें आपस में किसी बात पर विवाद हुआ। दोनों ओर से मारपीट हुई है। इसके बाद जिला उपाध्यक्ष ने मुझ पर भी हमला कर दिया। इस मामले में सोनू वाल्मीकि की ओर से गांधीपार्क थाने को तहरीर दी जा रही है। सोनू कांग्रेस कार्यकर्ता है।

 

 

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version