Vande Bharat Train: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां गाड़ी संख्या 22415 बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में अपने रिश्तेदारों को छोड़ने गए 12 लोग ट्रेन के अंदर ही फंस गए। कानपुर के विभिन्न इलाकों से आए ये लोग अपने परिजनों को ट्रेन में बैठाने के उद्देश्य से डिब्बे के अंदर गए थे। इसी दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस के ऑटोमेटिक दरवाजे बंद हो गए। इन दरवाजों की विशेषता होती है कि वे केवल निर्धारित ठहराव वाले स्टेशनों पर ही खुलते हैं, जिससे अंदर गए लोग चाहकर भी बाहर नहीं निकल सके।
यह है पूरा मामला
ट्रेन को रुकवाया
मामले की गंभीरता को भांपते हुए ट्रेन स्टाफ ने तुरंत टूंडला रेलवे कंट्रोल रूम को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। कंट्रोल रूम के निर्देश पर रविवार सुबह करीब 10:49 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस को आपातकालीन स्थिति में इटावा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन के रुकते ही इटावा जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना, आरपीएफ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह और जीआरपी इंस्पेक्टर यदुवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में सभी 12 लोगों को सुरक्षित ट्रेन से नीचे उतारा गया। Vande Bharat Train
जीआरपी ने की कार्रवाई
स्टेशन पर उतारे जाने के बाद सभी को आरपीएफ पोस्ट लाया गया, जहां रेलवे अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की और पूरी स्थिति की जानकारी ली। रेलवे नियमों की अनदेखी, बिना प्लेटफार्म टिकट के ट्रेन में प्रवेश करने और यात्रा नियमों के उल्लंघन के चलते वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी कार्रवाई की। प्रत्येक व्यक्ति पर 3,000 रुपये के हिसाब से कुल 36,000 रुपये का भारी-भरकम जुर्माना वसूला गया। Vande Bharat Train
यह भी पढ़ें- ‘बुलेटप्रूफ में ही मारेंगे’ अमिताभ और अभिषेक को लेकर गोल्डी ढिल्लों की धमकी
अवैध टिकट
रेलवे अधिकारियों ने सभी को भविष्य में इस तरह की लापरवाही और बिना वैध टिकट या अनुमति के ट्रेन के अंदर जाने से बचने की सख्त हिदायत दी और इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों में यात्रा या प्रवेश से जुड़े नियमों का पालन कितना जरूरी है, वरना एक छोटी सी लापरवाही भी भारी जुर्माने और परेशानी का सबब बन सकती है। Vande Bharat Train

























