रुड़की के पिरान कलियर स्थित हजरत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक का सालाना उर्स, जहां देश-विदेश से लाखों जायरीन रूहानी सुकून और अपनी मन्नतों के साथ पहुंचते हैं। लेकिन इस पवित्र मुक़ाम से आई एक ताज़ा तस्वीर ने अकीदतमंदों के दिलों को ठेस पहुंचाई है।
जायरीनों की सहूलियत और इबादत के लिए लगाए गए पंडालों के भीतर न केवल मर्यादा का उल्लंघन हुआ, बल्कि पवित्रता और आस्था पर भी गहरा प्रहार किया गया। जायरीनों के लिए पंडाल में खास इंतजाम किए गए। इस दौरान माहौल को रंगीन बनाने के लिए आर्केस्ट्रा में नाचने गाने वाली महिलाओं को बुलाया गया। महिलाओं ने स्टेज पर जमकर डांस किया।
जायरीनों के पंडाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पंडाल के अंदर अश्लील डांस करती महिलाएं दिख रही है। जहाँ लोग डांसरों पर खुलेआम नोट न्योछावर कर रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। सूफी परंपरा और धार्मिक अनुशासन के विपरीत, इबादत की जगह मनोरंजन और अश्लील प्रदर्शन का अड्डा बना हुआ है।
पिरान कलियर उर्स में शामिल पुरुष अश्लील डांस करने वाली महिलाओं के हाथों में हाथ डालकर डांस करते नजर आ रहे हैं। अश्लील डांस देखकर कहना मुश्किल है कि यह किसी धार्मिक जगह की वीडियो है। इस वीडियो को देखकर अब सोशल मीडिया यूजर खूब कमेंट कर रहे है।

