बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या की ये वारदात खेतलपुर गांव में हुई है. आरोप है कि पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति सुमित को फांसी के फंदे पर लटका दिया।

पुलिस ने आरोपी पत्नी काजल और मृतक के भाई उमेश को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि काजल का अपने देवर उमेश से अवैध संबंध थे। इसी वजह से काजल ने देवर के साथ मिलकर अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी।

देवर संग मिलकर पत्नी की हत्या

संपत्ति को हड़पने के लिए पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति सुमित को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि काजल की शादी सुमित से 3 साल पहले हुई थी शादी और वो सुमित के 2 साल के बच्चे की मां है।

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को गुमराह करने के लिए काजल और मृतक के भाई ने सुसाइड करने की सूचना दी थी लेकिन जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की तो उनकी पोल खुल गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोल दी

मर्डर के आरोपी देवर-भाभी ने हत्या को हादसा दिखाने की काफी कोशिश की लेकिन उनकी यह चालाकी काम नहीं आई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उनकी पोल खोल दी। वहीं इस हत्या को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेतलपुर में 31 अगस्त को घटना को अंजाम दिया गया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ी तो हत्या का राज खुल गया। घटना के बाद से गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश कैसे रची गई और वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया।

रिपोर्ट: मुकेश राजपूत

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version