हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर (Hamirpur) में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 340 जोड़ों की शादी कराई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन कुछेछा डिग्री कॉलेज ग्राउंड में किया गया जहां नए जोडों की शादी उनके धर्म के हिसाब से पूरी विधी-विधान के अनुसार हुई।
इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 340 जोड़ों में 336 हिंदू जोड़ों की शादी हुई जबकि 6 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। शादी समारोह में नवविवाहित जोड़ों के लिए खाने-पीने, उपहार और अन्य व्यवस्थाओं का भी इंतजाम सरकार की तरफ से किया गया।
डीएम की मौजूदगी में कार्यक्रम
इस दौरान कार्यक्रम में जिलाधिकारी अशोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह और जिला समाज कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल मौजूद रहे और उन्हीं की देखरेख में विवाह का ये कार्यक्रम संपन्न हुआ।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान करना है।
गरीब परिवारों को मिलता है योजना का लाभ
इस योजना के तहत पात्र गरीब परिवारों की बेटियों, विधवा महिलाओं, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं के पुनर्विवाह के लिए सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाते हैं। योजना के तहत साल 2025 में सहायता राशि बढ़ाकर प्रति जोड़ा लगभग एक लाख किए जाने की घोषणा की गई।
साल 2026-27 के बजट में इसके लिए 750 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, पात्र दुल्हन को 60000 की आर्थिक सहायता, 25000 का विवाह-संबंधी सामान और आयोजन के लिए 15,000 की राशि निर्धारित है।
रिपोर्ट: किशन कुमार
























