NoidaAirport : एयरपोर्ट से 15 जून को पहली उड़ान होगी और यात्री विमान लखनऊ से यात्रियों को लेकर सुबह यहां पहुंचेगा। इसके बाद यह वापस लखनऊ रवाना हो जाएगा। नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कमर्शियल उड़ानें दो दिन बाद से शुरू होने जा रही हैं। उड़ानें शुरू होने से पहले एयरपोर्ट के सफल संचालन, प्रदेश की तरक्की और खुशहाली की कामना के साथ गुरुवार को एयरपोर्ट परिसर में हवन किया गया। जेवर विधायक, यापल और प्राधिकरण के अधिकारियों की मौजूदगी में विधि विधान से हवन किया गया। इस दौरान पूरा परिसर वैदिक मंत्रों की ध्वनि से गूंज उठा। एयरपोर्ट से 15 जून को पहली उड़ान होगी और यात्री विमान लखनऊ से यात्रियों को लेकर सुबह यहां पहुंचेगा। इसके बाद यह वापस लखनऊ रवाना हो जाएगा। एयरपोर्ट शुरू होने के साथ ही हर दिन तरक्की की नई ऊंचाइयों तक पहुंचे, इसी कामना के साथ एयरपोर्ट के टर्मिनल फोरकोर्ट एरिया (ईस्ट साइड) में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। विधि विधान से हवन करने के बाद जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डे नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास, निवेश, रोजगार और वैश्विक पहचान का प्रतीक बनने जा रहा है। यह केंद्र और प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। एयरपोर्ट के जरिए जेवर क्षेत्र आज विश्व पटल पर अपनी पहचान बना रहा है।
NoidaAirport : उड़ानों से पहले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गूंजें वैदिक मंत्र, टर्मिनल फोरकोर्ट में हुआ हवन
NoidaAirport: Vedic mantras resonate at Noida International Airport ahead of flight operations; *Havan* performed in the terminal forecourt.
No Comments2 Mins Read
Related Posts
Leave A Reply Cancel Reply
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Nation27
उत्तर प्रदेश के जिले
75 जिले · कोई भी जिला चुनें
अमरोहा
अमेठी
अम्बेडकर नगर
अयोध्या
अलीगढ़
आगरा
आज़मगढ़
इटावा
उन्नाव
एटा
औरैया
कन्नौज
कानपुर देहात
कानपुर नगर
कासगंज
कुशीनगर
कौशाम्बी
खीरी
ग़ाज़ीपुर
गाज़ियाबाद
गोंडा
गोरखपुर
गौतम बुद्ध नगर
चंदौली
चित्रकूट
जालौन
जौनपुर
झाँसी
देवरिया
पीलीभीत
प्रतापगढ़
प्रयागराज
फतेहपुर
फर्रुखाबाद
फिरोज़ाबाद
बदायूँ
बरेली
बलरामपुर
बलिया
बस्ती
बहराइच
बाँदा
बागपत
बाराबंकी
बिजनौर
बुलंदशहर
भदोही
मऊ
मथुरा
महाराजगंज
महोबा
मिर्ज़ापुर
मुज़फ्फरनगर
मुरादाबाद
मेरठ
मैनपुरी
रामपुर
रायबरेली
लखनऊ
ललितपुर
वाराणसी
शामली
शाहजहाँपुर
श्रावस्ती
संत कबीर नगर
सम्भल
सहारनपुर
सिद्धार्थनगर
सीतापुर
सुल्तानपुर
सोनभद्र
हमीरपुर
हरदोई
हाथरस
हापुड़
कोई जिला नहीं मिला
राज्य
उत्तर प्रदेश — जिले
उत्तराखंड — जिले


