गोरखपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर यूपी के गोरखपुर (Gorakhpur) में सेवा संकल्प अभियान के तहत पैडलेगंज फ्लाईओवर पर भव्य दीप उत्सव का आयोजन किया गया। सांसद रवि किशन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
दीपों की कतारों से पूरा फ्लाईओवर जगमगाया
दीपों की कतारों से पूरा फ्लाईओवर जगमगा उठा, वहीं ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर सेवा संकल्प अभियान के तहत गोरखपुर के पैडलेगंज फ्लाईओवर पर दीप उत्सव का आयोजन किया गया। सांसद रवि किशन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जैसे ही एक साथ दीप जलाए गए, फ्लाईओवर रोशनी से जगमगा उठा।
ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच बड़ी संख्या में लोग दीप उत्सव के साक्षी बने। इसके बाद हुई आतिशबाजी ने आसमान को रोशन कर दिया। लोगों ने इस खास पल को अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया।
रवि किशन ने भी कार्यक्रम में लिया हिस्सा
कार्यक्रम में एमएलसी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी, एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
आयोजन के दौरान पुलिस, यातायात पुलिस, सिविल डिफेंस और सेतु निगम की टीम ने व्यवस्थाएं संभालीं। भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।


