पाकिस्तान की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पिछले तीन सालों से जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (PTI) के मुखिया इमरान खान को अदालत ने जेल से जमानत देने का आदेश दिया है। अदालत का आदेश आने का बाद पीटीआई के प्रवक्ता ने कहा कि यदि इमरान खान को जेल से रिहा किया जाता है तो वे सेना प्रमुख आसिम मुनीर के साथ सीधे टकराव से बचेंगे।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के मुखिया इमरान खान वर्ष 2023 से जेल में बंदहैं। खबरों के मुताबिक जेल में बंद इमरान खान की तबीयत लगातार खराब होती जा रही है। हाल ही में कोर्ट ने उनकी सेहत का हवाला देते हुए उन्हें जमानत देने का आदेश दिया है।

इमरान खान के नजदीकी और पीटीआई के प्रवक्ता जुल्फिकार बुखारी ने संकेत दिया है कि यदि पाकिस्तान की अदालत इमरान खान को जमानत देती है तो वे पाकिस्तान सेना प्रमुख से किसी प्रकार के सीधे टकराव से बचेंगें। उनके जेल जाने के पीछे पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर को जिम्मेदार माना जाता है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की खराब सेहत के बाद उन्हें जेल से अस्पताल शिफ्ट करने की बात कही थी। जिसके बाद पिछले दिनों उन्हें जेल से अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। खबर है कि अस्पताल में चेकअप के बाद उन्हें वापस अदियाला जेल भेज दिया गया है। पाकिस्तान सेना प्रमुख को डर है कि इमरान खान जेल से निकलने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ा सकते है।

वर्ष 2023 में पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर के खिलाफ तीखी टिप्पणी करने पर उन्हें जेल जाना पड़ा था। उनके जेल जाने के बाद पीटीआई ने सेना के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया था।आरोप है कि जेल में बंद इमरान खान को उनके परिजनों से भी नहीं मिलने दिया गया। जेल में उनके साथ हुई बर्बरता की खबरें भी सामने आई थी।

इमरान खान के वकील ने उनकी खराब सेहत का हवाला देते हुए उनकी जमानत याचिका दायर की थी। जिसके बाद अदालत ने उन्हें जमानत देने का आदेश दिया है। पीटीआई प्रवक्ता बुखारी ने कहा कि पाकिस्तान के भविष्य के लिए इमरान खान सेना प्रमुख और सेना के विरुद्ध किसी प्रकार के सीधे टकराव से बचेंगे। जबकि पाकिस्तान सरकार का कहना है कि इमरान खान पर चल रहे मुकदमे कोर्ट से जुड़े हैं, और सरकार या सेना का इन मुकदमों में किसी प्रकार की सीधा दखल नहीं है।

सोनू सिंह @Nation27

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version