Tashkent Tour: क्या आप भी विदेश घूमने का सपना देखते हैं, लेकिन हर बार बढ़ता बजट आपकी योजना पर पानी फेर देता है? यदि आपका उत्तर “हाँ” है, तो अब समय आ गया है उस सपने को हकीकत में बदलने का। भारत से मात्र 3 से 3.5 घंटे की उड़ान पर स्थित उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद एक ऐसा शानदार पर्यटन स्थल है, जहाँ आप कम खर्च में शानदार विदेशी यात्रा का आनंद उठा सकते हैं। ताशकंद का यात्रा वृतांत संदीप कुमार गुप्ता के साथ।
ताशकंद केवल एक आधुनिक राजधानी ही नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और आधुनिक जीवनशैली का अद्भुत संगम है। चौड़ी और साफ-सुथरी सड़कें, हरियाली से घिरे पार्क, शानदार इमारतें, ऐतिहासिक धरोहरें, नाईट क्लब की रंग-बिरंगी शामें और बेहद मिलनसार लोग इस शहर को हर पर्यटक के लिए कुछ खास बना देते हैं। दिन हो या रात, ताशकंद का हर कोना कैमरे में कैद करने लायक दिखाई देता है। शाम के समय जगमगाती रोशनी इस शहर की खूबसूरती को और भी आकर्षक बना देती है।

क्यों जाएं उजबेकिस्तान
भारतीय पर्यटकों के लिए यह शहर इसलिए भी पसंदीदा बनता जा रहा है क्योंकि यहाँ भारतीय भोजन आसानी से उपलब्ध है, लोग पर्यटकों के प्रति मित्रवत व्यवहार रखते हैं और पूरा शहर सुरक्षित एवं व्यवस्थित माना जाता है। शॉपिंग के शौकीनों के लिए ताशकंद किसी स्वर्ग से कम नहीं। यहाँ ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट, केसर, हस्तशिल्प, पारंपरिक वस्त्र और कई अन्य उत्पाद अच्छी गुणवत्ता के साथ उचित कीमतों पर उपलब्ध हैं। Tashkent Tour

भारतीय पर्यटकों के लिए क्यों बन रहा है पहली पसंद?
भारत से केवल 3–3.5 घंटे की सीधी उड़ान।- वीज़ा प्रक्रिया अपेक्षाकृत सरल।- यूरोप जैसे खूबसूरत नज़ारे, लेकिन खर्च कम।- भारतीय भोजन और शाकाहारी विकल्प उपलब्ध।- परिवार, दोस्तों, कपल्स और हनीमून के लिए आदर्श स्थान।- सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिकता से भरपूर शहर।- कम बजट में विदेशी यात्रा।- रोमांच और सुकून—दोनों का अनूठा संगम।
यहां आप क्या-क्या देख सकते है-

ताशकंद सिटी टूर –
आधुनिकता और इतिहास का शानदार मेल है। ताशकंद यात्रा की शुरुआत शहर के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों से होती है। यहाँ आपको आधुनिक वास्तुकला के साथ-साथ सदियों पुरानी ऐतिहासिक इमारतें भी देखने को मिलेंगी। ताशकंद के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। Tashkent Tour
* अमीर तैमूर स्क्वायर (अमीर तैमूर चौक)
* स्वतंत्रता चौक (इंडिपेंडेंस स्क्वायर)
* हज़रत इमाम परिसर
* चोरसू बाज़ार
* ताशकंद मेट्रो (दुनिया के सबसे सुंदर मेट्रो स्टेशनों में से एक)
* अनुप्रयुक्त कला संग्रहालय (म्यूजियम ऑफ एप्लाइड आर्ट्स)
* ब्रॉडवे स्ट्रीट (ब्रॉडवे सड़क)

चारवाक झील (चार्वाक लेक)
ताशकंद से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित चार्वाक झील उज्बेकिस्तान की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक मानी जाती है। चारों ओर ऊँचे-ऊँचे पहाड़ और बीच में नीले-हरे रंग का शांत पानी ऐसा दृश्य प्रस्तुत करते हैं जिसे देखकर मन मंत्रमुग्ध हो जाता है। यहाँ आप बोटिंग, शानदार फोटोग्राफी, लेक व्यू, कैफ़े और रेस्टोरेंट का मज़ा लें सकते है। ऊपर से दिखाई देने वाला चार्वाक झील का दृश्य जीवन भर याद रहने वाला अनुभव बन जाता है। Tashkent Tour

चिमगन पर्वत – प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग
यदि आपको पहाड़, हरियाली और रोमांच पसंद है, तो चिमगन पर्वत आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं। यहाँ आप रोपवे की रोमांचक सवारी, ट्रैकिंग (पैदल पर्वतारोहण), मनमोहक पर्वतीय दृश्य, ड्रोन एवं प्राकृतिक सौंदर्य की फोटोग्राफी, सर्दियों में बर्फ पर रोमांचक गतिविधियां का अनुभव कर सकते हैं। Tashkent Tour

शॉपिंग टूर -कम कीमत में शानदार खरीदारी
विदेश यात्रा के साथ शॉपिंग का अपना अलग ही आनंद होता है। ताशकंद के स्थानीय बाज़ार और आधुनिक मॉल पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यहाँ से आप सूखे मावे, चॉकलेट्स, पारंपरिक उज़्बेक परिधान, हस्तनिर्मित हस्तशिल्प वस्तुएं, स्मृति-चिह्न (सुवेनियर)व सजावटी वस्तुएँ ख़रीद सकते है। यहाँ की कीमतें कई अन्य विदेशी देशों की तुलना में काफी किफायती हैं। Tashkent Tour

मैजिक सिटी– मनोरंजन की रंगीन दुनिया
यदि आप परिवार या बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो मैजिक सिटी अवश्य जाएँ। शाम के समय यह पूरा परिसर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठता है। यहाँ आपको मिलेंगे- मनोरंजन राइड्स, लाइव शो, म्यूज़िकल फाउंटेन, शानदार रेस्टोरेंट व कैफ़े। यह स्थान दिन और रात—दोनों समय बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। Tashkent Tour

भारतीय भोजन की सुविधा
विदेश यात्रा के दौरान सबसे बड़ी चिंता भोजन की होती है। ताशकंद में यह चिंता लगभग समाप्त हो जाती है। यहाँ अनेक भारतीय रेस्टोरेंट उपलब्ध हैं जहाँ आपको दाल, पनीर, भारतीय नॉन-वेज व्यंजन, नान, बिरयानी, मसाला चाय आदि आसानी से मिल जाएँगी और यही कारण भी है कि भारतीय पर्यटक यहाँ स्वयं को घर जैसा महसूस करते हैं। Tashkent Tour

कितना आएगा खर्च?
यदि आप यात्रा की योजना पहले से बना लें और फ्लाइट व होटल की अग्रिम बुकिंग कर लें, तो 4–5 दिन की पूरी ताशकंद यात्रा लगभग ₹65,000 से ₹75,000 प्रति व्यक्ति में आराम से की जा सकती है। इस अनुमानित खर्च में शामिल हो सकते हैं— आने-जाने का हवाई टिकट, होटल में ठहरना, भोजन, स्थानीय पर्यटन चार्वाक झील, चिमगन पर्वत, मैजिक सिटी व शॉपिंग टूर (यात्रा का कुल खर्च मौसम, एयरलाइन, होटल, यात्रा की तिथि और पैकेज के अनुसार कम या अधिक हो सकता है।) Tashkent Tour

यह भी पढ़ें- सलमान-संजय दत्त की दोस्ती का दिखा दम, गले मिलते हुए तस्वीर ने जीता फैंस का दिल
उज्बेकिस्तान की मुद्रा
उज्बेकिस्तान की आधिकारिक मुद्रा उज़्बेकिस्तानी सोम (यूज़ेडएस)है। 27 जुलाई 2026 के अनुमानित विनिमय दर के अनुसार— 1,000 उज़्बेकिस्तानी सोम (UZS) ≈ ₹7.95 (लगभग 7 रुपये 95 पैसे) यानि 1 भारतीय रुपया ≈ 126 सोम। इसका अर्थ है कि भारतीय रुपये की वहाँ अच्छी क्रय-शक्ति है, जिससे भोजन, स्थानीय परिवहन, खरीदारी और घूमना अपेक्षाकृत किफायती पड़ता है। Tashkent Tour

यह भी पढ़ें- Sachin Siwach की धमाकेदार जीत, गोल्ड मेडल हासिल कर रचा गौरवशाली इतिहास
कम बजट में विदेश घूमें
हर कोई विदेश घूमना चाहता है, लेकिन अक्सर बजट सबसे बड़ी बाधा बन जाता है। ऐसे में ताशकंद उज़्बेकिस्तान उन यात्रियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो कम खर्च में अंतरराष्ट्रीय यात्रा का सपना साकार करना चाहते हैं। यहाँ आधुनिक शहरों की चमक है, ऐतिहासिक विरासत का आकर्षण है, पहाड़ों और झीलों की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता है, शानदार शॉपिंग है, स्वादिष्ट भोजन है और सबसे बड़ी बात—यह सब आपकी जेब पर भारी पड़े बिना संभव है। Tashkent Tour

तो इस बार छुट्टियों की योजना बनाते समय किसी महंगे विदेशी गंतव्य की बजाय ताशकंद को अपनी सूची में शामिल कीजिए। यकीन मानिए, यह यात्रा आपको जीवन भर याद रहेगी और आप अपने परिवार व दोस्तों के साथ अनगिनत खूबसूरत यादें लेकर लौटेंगे। Tashkent Tour

