USA- Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच तीन माह से चले आ रहे तनाव के बाद अब शांति समझौते की खबर सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों देशों के बीच 14 सूत्रीय समझौता सामने आया है। इस संभावित समझौते पर स्विट्जरलैंड में आधिकारिक हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान से समझौते को लेकर उत्साहित तत्पर दिखाई दे रहे थे। बताया जा रहा है कि अमेरिका ने ईरान के पुनर्निर्माण में सहयोग देने के लिए लगभग 300 अरब डॉलर के पैकेज पर भी सहमति जताई है। जिसे इस समझौते का एक बड़ा हिस्सा माना जा रहा है।
ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी मेहर द्वारा जारी रिपोर्ट में दोनों देशों के बीच हुए 14 सूत्रीय सहमति पत्र के मसौदे में कई अहम प्रावधान शामिल किये गये हैं। समझौते की प्रमुख शर्तों में सैन्य गतिविधियों को तुरंत रोकना, ईरानी तेल निर्यात पर लगे प्रतिबंध हटाना, होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलना और आर्थिक पुनर्निर्माण पैकेज देना शामिल है।
हालांकि अभी तक इस समझौते को लेकर दोनों देशों की ओर से आधिकारिक पुष्टि सार्वजनिक नहीं की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह समझौता लागू होता है तो पश्चिम एशिया की भू-राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।


