राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए बड़ा एक्शन लिया है। मामले की जांच कर रही टीमों ने रविवार को अयोध्या में रहने वाले सभी नामजद आरोपियों के घरों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों की तलाश के साथ-साथ मामले से जुड़े संभावित साक्ष्य भी जुटाए।
पुलिस की कई टीमें ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की है। इस दौरान अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, टिन्नू यादव, मनीष, करुणेश पांडे और रमाशंकर मिश्रा के घर पहुंची। पुलिस टीम सभी आरोपियों के घरों की तलाशी ले रही है।
आलापुलिस अधिकारियों के अनुसार, चढ़ावा चोरी मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। फिलहाल कुछ आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। घरों की तलाशी के दौरान पुलिस टीम के द्वारा घर में मौजूद सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि मामले में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम ने आरोपियों के पड़ोसियों से भी पूछताछ की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Author- सोनू सिंह


