सलमान खान के चर्चित काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित फिल्म ‘काला हिरण’ का पोस्टर शुक्रवार को रिलीज किया गया। फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर 20 जून को जारी होगा। जैसा की आप जानते ही सलमान खान इस मामले के लिए मशहूर कलाकार है इन्हें इनकी फिल्मों से कम बल्कि काला हिरण को लेकर ज्यादा जाना जाता है इस मामने को लेकर कई जोक बनाए गए और काफी ट्रोल भी किया लेकिन आज तक कुछ असल सच्चाई सामने नही आई है पर अब अपकमिंग फिल्म से सारे राज़ पर से पर्दा उठेगा जहां फिल्म के माध्यम से दर्शक जानेंगे ‘आखिर क्या हुआ था 1998 की रात में’ प्रोड्यूसर अमित जानी के अनुसार, ‘काला हिरण’ 1998 के चर्चित काला हिरण शिकार केस पर आधारित क्राइम-थ्रिलर है। फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा, सलमान खान-लॉरेंस बिश्नोई विवाद और मामले से जुड़े प्रमुख घटनाक्रम को दिखाया गया है। इसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हुई है। लंबे इंतजार के बाद फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया है, जबकि फर्स्ट लुक और टीजर 20 जून को रिलीज होगा।

1998 में काला हिरण शिकार मामला सामने आया

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला साल 1998 में सामने आया था, जब वो जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। सलमान के खिलाफ कुल चार केस दर्ज किए गए थे। इनमें दो  हिरण शिकार मामले, एक कांकाणी काला हिरण शिकार मामला और एक आर्म्स एक्ट का मामला शामिल था। काला हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समुदाय की शिकायत पर सलमान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। इन मामलों में 12 अक्टूबर 1998 को सलमान खान को पहली बार गिरफ्तार किया गया, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। अप्रैल 2006 में काला हिरण शिकार मामलों में सलमान को सजा सुनाई गई। जनवरी 2017 में उन्हें आर्म्स एक्ट मामले में बरी कर दिया गया। वहीं, 5 अप्रैल 2018 को काला हिरण शिकार मामले में उन्हें 5 साल की जेल और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा मिली। इसी मामले में बाकी कलाकारों को बरी कर दिया गया था। बाद में सलमान को जमानत मिल गई। फिलहाल यह मामला राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित है। मई 2026 में हुई सुनवाई के बाद अदालत ने अगली सुनवाई 13 जुलाई 2026 के लिए तय की है। सलमान खान फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

चार केस की वर्तमान स्थिति 

1.भवाद चिंकारा मामला

घटनाक्रम (1998)

  • तिथि: 26 और 27 सितंबर 1998.
  • स्थान: जोधपुर के पास भवाद गांव की सरहद.
  • आरोपआरोप था कि सलमान खान ने भवाद गांव के जंगल में एक चिंकारा (काले हिरण की प्रजाति) का शिकार किया था
  • फैसला : 1 साल जेल (2006)

2.घोड़ा फार्म (मथानिया) हिरण शिकार मामला

  • स्थान और समय: आरोप के अनुसार, सलमान खान ने अपने अन्य साथी कलाकारों (सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम) के साथ 28-29 सितंबर 1998 की रात को मथानिया के घोड़ा फार्म हाउस क्षेत्र में एक चिंकारा  का शिकार किया था
    कानूनी कार्यवाही: इस मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया。
  • निचली अदालत का फैसला: वर्ष 2006 में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई थी

3.  काला हिरण शिकार (कांकाणी गांव) – इस सबसे बड़े मामले में 2018 में निचली अदालत ने सलमान को 5 साल की सजा सुनाई थी.

4.आर्म्स एक्ट (अवैध हथियार) मामला -जिसमें सलमान खान को बरी कर दिया गया |

वर्तमान स्थिति (हाईकोर्ट)

  • सुप्रीम कोर्ट में अपील: हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की हुई है, जिस पर सुनवाई लंबित है
  • बरी होना : साल 2016 में हाईकोर्ट ने उन्हें सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था.
Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version