अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर अब जारी कर दिया गया है। फिल्म का टीजर और गानों ने पहले ही माहौल सेट कर दिया था। अब धमाकेदार ट्रेलर ने आकर फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को सांतवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

Bhoot Bangla trailer out: अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर अब जारी कर दिया गया है। फिल्म का टीजर और गानों ने पहले ही माहौल सेट कर दिया था। अब धमाकेदार ट्रेलर ने आकर फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को सांतवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इस फिल्म के जरिए अक्षय और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी लंबे समय के बाद वापसी कर रही है। ‘भूत बंगला’ का निर्माण एकता कपूर के बालाजी प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है।

17 अप्रैल को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
‘भूत बंगला’ के ट्रेलर की शुरुआत ‘वधुसुर’ नाम की शैतानी आत्मा के परिचय से होती है, जिसका आतंक एक महल में देखने को मिलता है। इसी महल में शादी की तैयारियां शुरू होती हैं, लेकिन अचानक होने वाली डरावनी और रहस्यमयी घटनाएं माहौल को पूरी तरह बदल देती हैं। कुल मिलाकर ट्रेलर काफी रोमांचक है, जो हास्य और भय का भरपूर मिश्रण पेश करता है। यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version