मुंबई में 30 जून 2026 को Iconic Gold Streaming Awards 2026 होने जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य OTT, वेब सीरीज़, टेलीविज़न, फैशन, लाइफस्टाइल और फिटनेस के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले लोगों को सम्मानित करना है।

इस अवार्ड की शुरुआत प्रिया पी. जायसवाल ने की है, जबकि इसे पीयूष जायसवाल ने को-फाउंड किया है। कार्यक्रम का मकसद उन कलाकारों, क्रिएटर्स और इनोवेटर्स को पहचान देना है जो अपने काम से लोगों को प्रेरित कर रहे हैं और डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में नया बदलाव ला रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार, यह अवार्ड शो मनोरंजन और डिजिटल मीडिया में टैलेंट, क्रिएटिविटी और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा मंच है। आयोजकों का कहना है कि पिछले कुछ सालों में OTT और डिजिटल कंटेंट की दुनिया तेजी से आगे बढ़ी है और यह अवार्ड्स उन प्रतिभाओं को सम्मानित करने का एक मंच है।

इस कार्यक्रम की जूरी में जाने-माने निर्देशक राज शांडिल्य, सौरभ वर्मा और सिद्धांत सचदेव शामिल हैं। इनके साथ CBFC की एडवाइज़री बोर्ड मेंबर सीमा सिंह भी जूरी का हिस्सा हैं। सभी जूरी सदस्य अलग-अलग कैटेगरी में बेहतरीन काम करने वाले प्रतिभागियों का चयन करेंगे।

जूरी मेंबर राज शांडिल्य ने कहा कि आज के समय में हर प्लेटफॉर्म पर क्रिएटिविटी बढ़ रही है और ऐसे अवार्ड्स जरूरी हैं जो अच्छे काम को पहचान दें। वहीं सौरभ वर्मा ने कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री लगातार बदल रही है और क्रिएटर्स नए तरीके से दर्शकों से जुड़ रहे हैं, ऐसे में इनका सम्मान जरूरी है।

सिद्धांत सचदेव ने कहा कि अच्छी कहानियां और परफॉर्मेंस लोगों को जोड़ती हैं और ऐसे प्लेटफॉर्म क्रिएटर्स को आगे बढ़ने का मौका देते हैं। सीमा सिंह ने भी कहा कि अच्छी कहानियां समाज पर असर डालती हैं और ऐसे अवार्ड्स टैलेंट को प्रोत्साहित करते हैं।

कार्यक्रम में OTT, टीवी, फैशन, लाइफस्टाइल और फिटनेस के क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन डिजिटल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बड़ा मंच माना जाता है। आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवार्ड्स में न्यूज इंडिया 24×7 को मीडिया पार्टनर बनाया गया है।

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version