श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती (Shravasti) में AIMIM के ‘शक्ति प्रदर्शन’ पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। AIMIM प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली और पार्टी जॉइन करने वाले पूर्व प्रत्याशी हाजी दद्दन खां समेत 7 नामजद और 50-60 अज्ञात के खिलाफ ये केस दर्ज किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष समेत 7 के खिलाफ एफआईआर

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने AIMIM के खिलाफ ये कार्रवाई बिना अनुमति रोड शो, हुड़दंग और जाम लगाने के आरोप में किया है। आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 125, 189(2) और 281 के तहत ये केस दर्ज किया गया है।

बता दें कि इसके अलावा शक्ति प्रदर्शन में शामिल गाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। काफिले में शामिल दर्जनों गाड़ियों के ऑनलाइन चालान कटते ही कार्यकर्ताओं के फोन घनघनाने लगे और पार्टी में हड़कंप मच गया।

हाजी दद्दन खां का दांव पड़ा उल्टा

रिपोर्ट के मुताबिक बिना अनुमति के इस शक्ति प्रदर्शन के दौरान जब भिनगा में पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। वहीं पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति इस प्रदर्शन की वजह से शहर में जाम की समस्या पैदा हुई जिसके बाद भिनगा के DSP भरत पासवान ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला था।

दरअसल BSP से निकाले गए हाजी दद्दन खां AIMIM में शामिल होकर अपना दम दिखाना चाहते थे, लेकिन ‘शक्ति प्रदर्शन’ का उनका दांव उल्टा पड़ गया। स्वागत के चक्कर में सीधे कोतवाली के चक्कर में पड़ गए। सांसद असदुद्दीन ओवौसी की पार्टी AIMIM इस बार यूपी चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है।

रिपोर्ट: मनोज मिश्रा

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version