UP & UK उत्तर प्रदेश- लखनऊ – अयोध्या राम मंदिर मामले में एसआईटी की रिपोर्ट में 8 आरोपी, आरोपियों में चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं, एसआईटी की रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट।

गोरखपुर – गोरखपुर में जनता दर्शन कार्यक्रम में सीएम योगी हुए नाराज। अधिकारियों को डांट लगाते हुए कहा कि जो काम नहीं करे उसे सस्पेंड कर दो। जनता दर्शन में एक महिला ने दबंगों द्वारा रास्ता नहीं दिए जाने की शिकायत की थी, महिला ने बताया कि दबंग उसे धमकी देते हैं कि चाहे जहां शिकायत कर लो, रास्ता नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि “रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो।” कोई अधिकारी कार्रवाई करने में असमर्थ हैं तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन होगा। सीएम की नाराजगी से गोरखपुर के अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।

लखनऊ – सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गोमूत्र खरीद योजना पर कहा, “बहुत ही पवित्र स्कीम चली है और हम लोग तो गाय की सेवा न जाने कब से कर रहे हैं, सदियों से कर रहे हैं, हजारों साल से कर रहे हैं। बीजेपी का पलटवार, अखिलेश गौ तस्करों के साथ- भाजपा। प्रस्तावित गौ मित्र योजना के विरोध में उतरे अखिलेश का चेहरा उजागर-राकेश त्रिपाठी।

लखनऊ – तीन थानों की पुलिस मंगलवार को पारा थाना क्षेत्र पहुंची और पूरे दलबल के साथ पारा थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध डायरी को हटाया गया, इस दौरान किसी भी प्रकार का अवरोध न उत्पन्न हो इसके मध्य नजर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया।

लखनऊ – बृजेश पाठक के आवास के बाहर प्रोटेस्ट, लखनऊ, UPSSSC JE अभ्यर्थियों का प्रदर्शन। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास का घेराव। 4,612 JE भर्ती के अभ्यर्थियों ने उठाई मांग।

लखनऊ – मध्य प्रदेश के भिंड में सड़क हादसा, लखीमपुर के मजदूरों की मौत, सीएम योगी ने हादसे का लिया संज्ञान, मृतकों के परिजनों के प्रति मुख्यमंत्री ने जताई गहरी संवेदना।

लखनऊ – उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन। बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन। आज लखनऊ विश्वविद्यालय गेट नंबर-1 पर होगा प्रदर्शन।

लखनऊ – पीआरडी जवानों को सीएम योगी की बड़ी सौगात, 600 रुपये होगा ड्यूटी भत्ता, गोरखपुर में आयोजित पीआरडी स्वयंसेवकों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने की दैनिक भत्ता वृद्धि की घोषणा, पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा से भी सपरिवार आच्छादित हुए पीआरडी जवान।

लखनऊ – प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी सड़क बारिश में बही, लखनऊ से बाराबंकी के तीरगांव–सतरिख मार्ग पर बारिश का कहर देखने को मिला। 2024-25 में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी सड़क बारिश में बह गई।

सिद्धार्थनगर – सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज के पिपरा रामलाल गांव में तड़के सुबह प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। सरकारी भूमि पर बने बताए जा रहे मदरसा भवन और मस्जिद को बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया।

मुजफ्फरनगर – मुजफ्फरनगर कोर्ट ने हत्या के मामले में सुनाई उम्रकैद की सजा, FTC कोर्ट-3 के न्यायाधीश रवि दिवाकर ने सुनाया फैसला, कोर्ट की तल्ख टिप्पणी- “सुखपाल ने अपने राम जैसे भाई की हत्या की; अगस्त माह वर्ष 2023 में शाहपुर थाना क्षेत्र में हुई थी वारदात।

संभल – उत्तराखंड के बाद यूपी में एनलाॅग प्रोडक्ट पर रोक के बाद संभल में सिटी मजिस्ट्रेट एवं खाद्य सुरक्षा महकमे ने तीन फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर साढ़े चार हजार क्विंटल तैयार रसगुल्ले पकड़े हैं।

मथुरा – मथुरा में फैला है अवैध पैथोलॉजी , झोला छाप डॉक्टरों और हॉस्पिटलों का नेटवर्क। गली गली मोहल्ले मोहल्ले में अवैध क्लिनिक किए जा रहे हैं संचालित। लोगों की जान के साथ हो रहा है खिलवाड़।

गाजियाबाद – गाजियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी इलाके में दो मजदूरों की आपस में साइकिल टकरा गई। इस घटना से एक मजदूर इतना उत्तेजित हो गया कि उसने दूसरे की ईंट से पीठ पीठ कर हत्या कर दी।

प्रयागराज – प्रयागराज में मूसलाधार बारिश के बाद शहर की हालत बेहाल है।”जार्ज टाउन थाने के अंदर तक पानी भर गया है। पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी करने में परेशानी हो रही है।”फरियादी थाने में कैसे पहुंचे ये समस्या है।बारिश की वजह से स्कूल बंद हैं।

कन्नौज – कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र के अकबरपुर में सरकारी कंपोजिट विद्यालय बना तालाब, तेज बारिश के बाद स्कूल परिसर और कमरों में घुटनों तक भरा पानी, जलभराव से बच्चों की पढ़ाई हुई बाधित, स्कूल के गेट पर खड़े रहे बच्चे।

मेरठ – भारतीय जनता पार्टी का मास्टरस्ट्रोक कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष किया मनोनीत,विपक्ष का ये मिथक भी तोड़ दिया कि किसी मुस्लिम को बड़ा पड़ नही मिल सकता,घोषणा होने के बाद आज अपने मेरठ के शास्त्रीनगर सेक्टर 11 इस्थिति आवास पर पहुचे जहां ढोल नगाड़ों के साथ परिवार और दोस्तो ने उनका स्वागत किया।

मेरठ – मेरठ में डॉ खुशहाली ने अपने क्लिनिक पर लगाई फांसी,मायके वाले बोले ये हत्या, पति ने धोखे से खुशहाली के नाम ले लिये थे 14 लोन.. मेरठ की डॉ खुशहाली (26) की लाश उनके आयुर्वेदा एंड नेचुरल सेंटर में मिली है। दो दिन पहले डॉ खुशहाली अपने घर से क्लीनिक के लिए निकली थी. परिवार का आरोप है कि जब खुशहाली की लाश मिली तो उसके हाथ बंधे हुए थे। पुलिस ने डॉक्टर की मौत को सुसाइड केस बताया है।

यूपी में योगी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी.. अपराधियों की खैर नहीं। बुलडोजर कार्रवाई और एनकाउंटर से अपराधियों में लगातार खौफ.. कल देर रात से सुबह 10 बजे तक यूपी में करीब आधा दर्जन जिलों में पुलिस ने किए ताबड़तोड़ एनकाउंटर-

फतेहपुर – फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, बकेवर थाना पुलिस और क्राइम डिटेक्शन टीम की संयुक्त कार्रवाई।

सहारनपुर – सहारनपुर में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी.. देहात कोतवाली पुलिस की गोकशों के साथ मुठभेड़.. मुठभेड़ में गौकशी का प्रयास कर रहे 2 आफताब और अब्दुल बहाव गोकश हुए घायल।

आजमगढ़ – आजमगढ़ में नौकरी का झांसा, जेवर पर नजर! महिला को फंसाने वाला शातिर मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया.. महिला को फंसाने वाला शातिर मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया.. देवगांव में पुलिस से आमना-सामना होते ही भागा अपराधी।

बुलंदशहर – बुलंदशहर में थाना चोला पुलिस और स्वाट टीम की गौकश बदमाशों से मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो गौ तस्कर आरिफ और राशिद के पुलिस की गोली लगने से घायल। सभी घायल बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सहारनपुर – सहारनपुर पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है.. एक के बाद दूसरा एनकाउंटर, सरसावा पुलिसबकी गोकशों के साथ मुठभेड़.. मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 1 गोकश नसीम हुआ घायल।

उत्तराखंड-

देहरादून – सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की 2027 के लिए चुनावी तैयारियां तेज। सांसद, विधायकों और जिलाध्यक्षों के साथ लगातार बैठकों का दौर जारी, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल और लोकसभा सांसदो, विधायकों एवं जिलाध्यक्षों के साथ करेंगे बैठक, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे बातचीत।

देहरादून – देहरादून में उत्तराखंड भाजपा कमेटी की बड़ी बैठक आज, भाजपा प्रदेश कार्यालय में गढ़वाल मंडल के सांसद – विधायकों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक.. प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में होगी बैठक।

देहरादून – देहरादून में बीते दिनों से लगातार तेज बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी और पौड़ी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया.. तीनों जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान।

देहरादून – देहरादून में स्वारना नदी में फंसे UPES के 6 छात्र रेस्क्यू.. तेज बारिश के चलते स्वारना नदी का जलस्तर बढ़ने से जंगल में फंसे थे छात्र.. सूचना मिलते ही SDRF डाकपत्थर की टीम मौके पर पहुंची।

देहरादून – उत्तराखंड के मूल निवासियों को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के साथ ही हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बन रही है।

देहरादून – उत्तराखंड भाजपा में इन दिनों सब ठीक-ठाक नहीं चल रहा है चौबटा खाल से विधायक सतपाल महाराज को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है नाराजगी इतनी बढ़ गई कि कार्यकर्ता पहले मुख्यमंत्री से मिले।

देहरादून – धारानौला स्टेशन में शीघ्र लगेगा आरओ वाटर कूलर , स्थानीय जनता ,यात्रीगण एंव पर्यटकों को मिलेगा शुद्ध पेयजल.. नगर निगम अल्मोड़ा के नंदा देवी वार्ड के अंतर्गत धारानौला स्टेशन क्षेत्र में जल्द ही आर ओ वाटर कूलर स्थापित किया जाएगा।

हरिद्वार – हरिद्वार में नशे के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में एनसीओआरडी की बैठक में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए गए। UP & UK

कालाढूंगी – कालाढूंगी हाट बाजार में चलानी कार्यवाही से व्यापारियों में रोष। सोमवार को कालाढूंगी के फंड व्यापारी कालाढूंगी तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार को सौंपा ज्ञापन। UP & UK

ऋषिकेश – NH-34 ऋषिकेश-चंबा मोटर मार्ग पर गुज्जर नाले के पास मलबा आने से यातायात ठप। पुलिस चौकी प्लासड़ा के समीप सड़क पर भारी मलबा आने के बाद दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित। UP & UK

हल्द्वानी – हल्द्वानी में सोमवार देर रात करंट की चपेट में आने से एक पिता और उनकी 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। वहीं, परिजनों और स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला।

कलियर, हरिद्वार – साबिर पाक के सालाना उर्स के बीच अजमेरी बाजार में ज्वेलरी की दुकानों में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, मची अफरा-तफरी। दरगाह पहाड़ी गेट के पास अचानक उठीं आग की लपटें, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लिया और आसपास की दुकानों पर भी खतरा मंडराने लगा। UP & UK

दिल्ली-

दिल्ली – यूपी में भाजपा ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

दिल्ली – CM योगी का आज से 2 दिवसीय दिल्ली दौरा, दिल्ली में CM योगी आदित्यनाथ की अहम मुलाकातें और बिजनेस डिप्लोमेसी पर फोकस। 18 अगस्त: जापानी प्रतिनिधिमंडल से करेंगे मुलाकात.. 19 अगस्त: दिल्ली के ताज होटल में आयोजित India-Japan Business Conclave में होंगे शामिल। निवेश, व्यापार और उत्तर प्रदेश में जापानी सहयोग को लेकर अहम चर्चा की उम्मीद।

यह भी पढ़ें- डॉ खुशहाली ने अपने क्लिनिक पर लगाई फांसी, पति ने पत्नी के नाम पर लिए थे 14 लोन
यह भी पढ़ें- ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के अंडरपास में बरसात का पानी भरा

@Nation27

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version