Bulandshahr News: यूपी एटीएस ने बुलंदशहर जनपद से दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों संदिग्ध युवक पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी और आबिद जट के लिए काम करते है। पूर्व में उनके द्वार पोस्टर भी लगाये गये थे। यूपी एसटीएफ दोनों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
उत्तर प्रदेश एंटी टेरर स्क्वाड (ATS) ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यूपी एटीएस की टीम ने बुलंदशहर के ग्राम अकबरपुर से दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में फैजान और उसका एक साथी उमर शामिल है। बताया जा रहा है कि दोनों पाकिस्तान आतंकवादी संगठन के लिए काम करते है।
फैजान के पिता सलीमुद्दीन ने कहा है कि उनका बेटा दोषी है तो उसको सजा दी जाए, लेकिन अगर वह निर्दोष है तो उसे जल्द से जल्द छोड़ दिया जाए। वहीं फैजान की माँ का भी कहना है कि उनका बेटा कोई गलत कार्य नहीं कर सकता। उसने गांव में कोई पोस्टर नहीं लगाया।
दूसरी तरफ एटीएस के द्वारा गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी मोहम्मद उमर के पिता का कहना है कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यूपी एटीएस उनके घर आई और उमर को उठाकर ले गई। एटीएस ने बताया कि आपके बेटे का मोबाइल चेक करना है। आज उन्हें पता चला है कि उमर पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों के लिए काम करता है।
रिपोर्ट- जगनेश सोलंकी (बुलंदशहर)

