Kanpur Airport: पर एक महिला ट्रेनी पायलट प्रोपेलर की चपेट में आ गई। गंभीर रुप से घायल पायलट को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटा की जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA को समय पर नहीं दी गई। जिसके बाद DGCA ने इसे एक गंभीर मामला माना है।

कानपुर के फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (FTO) में एक गंभीर सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है, जहां विमान के प्रोपेलर (पंखे) की चपेट में आने से एक महिला कैडेट गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना तब हुई जब महिला ट्रेनी पायलट को चलते हुए दो इंजन वाले ट्रेनर विमान से नीचे उतरने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान वह घूमते हुए प्रोपेलर के ब्लेड टकरा गई और गंभीर रुप से घायल हो गई।

इस घटना में महिला पायलट गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (FTO) ने इस हादसे की जानकारी तुरंत DGCA को नहीं दी, जो नियमों का गंभीर उल्लंघन माना गया है।

Author- सोनू सिंह

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version