आज लखनऊ में चैनल Nation27 की भव्य लॉन्चिंग हुई। इस अवसर पर चैनल के न्यूज डायरेक्टर वाशिंद्र मिश्रा ने कहा कि Nation27 भले ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए समर्पित हो, लेकिन तकनीक के इस दौर में खबरों को किसी दायरे में बांधकर नहीं रखा जा सकता। इंटरनेट के युग में छोटी से छोटी घटना भी समय के साथ व्यापक रूप धारण कर लेती है और उससे जुड़े समय और किरदारों के साथ वृहद रुम में सामने आती है।

उन्होंने पत्रकारिता के मूल्यों पर बात करते हुए कहा कि आज के समय में पत्रकारिता में विश्वसनीयता और जनसरोकार सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं। जनसरोकार की पत्रकारिता को दरकिनार कर व्यावसायिक और एजेंडा-आधारित पत्रकारिता करने वाले संस्थान आज अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

मीडिया संस्थानों में पत्रकारों की नौकरियों में हो रही छंटनी के विषय पर उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए पत्रकारिता में मजबूत व्यावसायिक मॉडल का होना आवश्यक है। Nation27 में न्यूज डायरेक्टर की अपनी भूमिका पर उन्होंने कहा कि दर्शकों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए चैनल के संपादकीय मूल्यों और पत्रकारिता की गुणवत्ता को हमेशा बनाए रखा जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि Nation27 “ना काहू से दोस्ती, ना काहू से बैर” की नीति पर चलते हुए निष्पक्ष, संतुलित और जनहितकारी पत्रकारिता के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version