सोचिए… जिस रोटी को हम रोजाना सेहत के लिए खाते हैं, अगर वही रोटी धीरे-धीरे शरीर के लिए नुकसानदायक बन जाए तो?
मैनपुरी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक आटा मिल पर छापा मारकर 43 बोरी टेलकम पाउडर और करीब 50 किलो आटा बरामद किया है।
लोगों की सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है।
मैनपुरी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक अवैध आटा मिल पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने 43 बोरी टेलकम पाउडर और करीब 50 किलो आटा जब्त किया। आटे में टेलकम पाउडर मिलाने की आशंका खाद्य विभाग को शक है कि आटे में टेलकम पाउडर मिलाकर उसे ज्यादा मात्रा में दिखाने और मुनाफा कमाने का खेल चल रहा था।आटे में मिले टेलकम पाउडर के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
रोज खाने वाली रोटी बनी ज़हर
आटा हर घर की जरूरत है, लेकिन अगर इसमें मिलावट हो तो यही रोटी सेहत के लिए खतरा बन सकती है।
टेलकम पाउडर शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है और लंबे समय तक इसके सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं।
ऐसे करें पहचान
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि एक कटोरी में आटा लें और उसमें नींबू की कुछ बूंदें डाल दें। बुलबुले उठने लगें तो मिलावट है। ऐसे ही गिलास में पानी भरें और आटा डालकर चम्मच से मिलाएं। आटा तली में बैठ जाए तो मिलावटी है। तीसरा तरीका यह है कि हथेली पर आटा रखकर रगड़ें। शुद्ध आटा खुरदरा लगेगा, असामान्य चिकनाहट हो तो मिलावट हो सकती है।
यह भी पढ़े: https://nation27.com/states/uttar-pradesh/etawah/the-condition-of-hospitals-in-up/
टेलकम पाउडर खाने से क्या नुकसान हो सकता है?
1.पेट दर्द और अपच की समस्या हो सकती है।
2.आंतों में रुकावट का खतरा बढ़ सकता है।
3.शरीर में सिलिकेट के कण जमा होने से किडनी में पथरी का खतरा हो सकता है।
4.दांतों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंच सकता है।
5 .मसूड़ों में परेशानी हो सकती है।
मिलावटी आटे की पहचान कैसे करें?
- नींबू टेस्ट
- एक कटोरी में आटा लें।
- उसमें नींबू की कुछ बूंदें डालें।
- अगर ज्यादा बुलबुले उठते हैं तो मिलावट की आशंका हो सकती है।
- पानी टेस्ट
- एक गिलास पानी में थोड़ा आटा डालें।
- अगर आटा असामान्य तरीके से नीचे बैठ जाए तो मिलावट की जांच जरूरी है।
मिल को कराया गया बंद
मामले में आटा मिल को सील कर दिया गया है और संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पथरी और आंतों में रुकावट का खतरा
सीएमओ आगरा डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि लंबे समय तक सेलखड़ी शरीर में पहुंचने से पेट के विकार तेजी से बढ़ते हैं। पेट में दर्द, अपच और आंतों में रुकावट का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में कैल्शियम या सिलिकेट के बारीक कण जमा होकर गुर्दे में पथरी की वजह बन सकते हैं। दांतों की ऊपरी
यह भी पढ़े: https://nation27.com/world/us-senate-passes-russia-sanctions-bill/

