AgraNews: यूपी के आगरा जिले में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार थार कार ने दो पहिया वाहन चालकों को राैंद दिया। हादसे में एक की माैत हो गई। आगरा के फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार व स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। इस दाैरान वाहनों को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में स्कूटी सवार व ट्रैक्टर चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग को जाम कर दिया। कई थानों का फोर्स माैके पर पहुंच गया। आक्रोशित लोगों ने थार गाड़ी में तोड़फोड़ की। लोगों ने सड़क पर शव रख कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो लोग आक्रोशित हो गए। पथराव कर दिया। इससे पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस घटनास्थल को छोड़कर भागने लगी। बाद में किसी तरह हालात को काबू किया गया। पथराव में 6 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। भीड़ पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। थाना प्रभारी की गाड़ी के शीशे भी टूट गए। घटना के बाद आरोपी भागने लगे।

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? 

इस खबर की सच्चाई बताते हुए सरकारी एजेंसी PIB फैक्ट चेक ने साफ कर दिया है कि ये फेक वीडियो है और ऐसे किसी स्कैम से बचकल रहें. इस वीडियो को शेयर कर फेक बताते हुए एजेंसी ने कैप्शन में लिखा है, ‘ऑनलाइन ‘आसान पैसे’ वाले स्कैम से सावधान रहें. फेसबुक पर एक AI-जनरेटेड वीडियो फैल रहा है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म का समर्थन करते हुए गलत तरीके से दिखाया गया है. वीडियो में दावा किया गया है कि 22,000 रुपये के निवेश पर रोजाना 1 लाख रुपये और महीने में 30 लाख तक का रिटर्न मिल सकता है.

PIB ने किया लोगों को सावधान

पीआईबी फैक्ट चेक ने इस वीडियो को पूरी तरह से फेक और गलत बताया है. साथ ही लोगों से सावधान रहने की अपील करते हुए लिखा है:

  • ये वीडियो फेक है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके बनाया गया है.
  • न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, न ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और न ही भारत सरकार ने ऐसी किसी इन्वेस्टमेंट स्कीम या प्लेटफॉर्म का समर्थन, मंजूरी या प्रचार किया है.
  • धोखेबाज अक्सर लोगों को ठगने के लिए AI-जनरेटेड कंटेंट, झूठे समर्थन और बहुत ज्यादा रिटर्न के वादों का इस्तेमाल करते हैं.
  • पैसे निवेश करने या अपनी पर्सनल या फाइनेंशियल जानकारी शेयर करने से पहले, हमेशा ऐसे दावों की आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि करें.
  • गलत जानकारी और ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकने में मदद करें. संदिग्ध या छेड़छाड़ किए गए कंटेंट की रिपोर्ट करें.

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version