BulandshahrNews: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव हाजीपुर में एक सनकी पति ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गया।

“पत्नी गीता रानी की बेरहमी से हत्या, आरोपी पति मोनू पर शक; चार टीमें जांच में जुटीं”

मृतका की पहचान घनसुरपुर गांव निवासी गीता रानी के रूप में हुई है, जिसकी शादी हाजीपुर निवासी मोनू से हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

जुटाए गए सबूत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
चार टीम तलाश में जुटीं

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version