कर्नाटक के नव नियुक्त मुख्यमंत्री को उनके एक मंत्री ने बड़ा झटका दिया है। विभागों के बंटवारे की कलह अब खुलकर सामने आ गई है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के मंत्री ने मनचाहा विभाग नहीं मिलने पर इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलिंगा रेड्डी ने मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा के साथ कहा कि उन्हें जिस विभाग का वादा किया गया था, वह नहीं मिला, जिसके कारण उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला लिया है।

रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि उनका यह कदम पार्टी विरोधी नहीं है, और वे कांग्रेस पार्टी में रहकर विधायक के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे। उन्होंने साफ कर दिया कि उनसे जिस विभाग को देने का वादा किया गया था वह उन्हें नहीं मिला है। जिसके चलते उनकी नाराजगी इस्तीफे के रूप में सामने आई है।

हालांकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के शपथ लेने के कुछ ही समय बाद उनके मंत्रिमंडल में आपसी कलह खुलकर सामने आ गई है। माना जा रहा है कि  रामलिंगा रेड्डी  के इस्तीफे से यह मामला अभी लंबा खीच सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खबर है कि पार्टी हाईकमान की तरफ से उन्हें मनाने की कार्रवाई तेज हो गई है।

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version