DelhiNews: मंगलवार दोपहर दिल्ली-एनसीआर में मौसम अचानक बदल गया। नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित कई क्षेत्रों में तेज धूल भरी आंधी चली, जिसमें हवाओं की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। आसमान में बादल छा जाने से लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत भी मिली। दिल्ली एनसीआर में मंगलवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी समेत नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई इलाकों में तेज धूल भरी आंधी चली, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं आसमान में घने काले बादल छा गए, जिससे मौसम सुहावना हो गया और बारिश की संभावना बढ़ गई। गुरुग्राम और नोएडा में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और धूल भरी आंधी के कारण अंधड़ जैसे हालात बन गए, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं फरीदाबाद में दोपहर बाद बादल छाने और धूल भरी हवाएं चलने से उमस व गर्मी से राहत मिली। मौसम में आए इस बदलाव से हल्की ठंडक महसूस हुई और बारिश की संभावना भी बढ़ गई।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version