HaryanaNews : कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल होने पहुंची हरियाणा के रोहतक के सरकारी स्कूल की गेस्ट टीचर सरकार ने सस्पेंड कर दिया है, लेकिन कारण अभी तक नहीं बताया गया है कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल होने पहुंची हरियाणा के रोहतक के सरकारी स्कूल की गेस्ट टीचर को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है. सस्पेंड की गई टीचर सुलेखा दलाल ने कहा कि कांस्टेबल भर्ती में उनका बेटा फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना पाया और वो डिप्रेशन में है. उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा का पेपर लीक हो गया था, जिसकी कोई बात नहीं कर रहा. उन्होंने कहा किि मां का फर्ज निभाने के लिए ही वह प्रोटेस्ट में शामिल हुई थीं. सरकार द्वारा सस्पेंड किया गया है, लेकिन कारण अभी तक नहीं बताया है. सुलेखा का दावा है कि उन्हें सस्पेंड किए जाने के बाद से कई राजनीतिक पार्टियों से ऑफर आ रहे हैं.  उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों से लेकर कर्मचारी संगठनों के नेताओं तक के फोन आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने किसी भी पार्टी से जुड़ने से मना कर दिया है.

हरियाणा के बहादुरगढ़ की रहने वाली महिला से जुड़ा मामला सामने आया

सुलेखा दलाल रोहतक की रेनकपुरा कॉलोनी स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में प्राइमरी गेस्ट टीचर के पद पर कार्यरत हैं। वह 6 जून को दिल्ली में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। इसके बाद 10 जून को डीईईओ की ओर से जारी आदेश में उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। सुलेखा का कहना है कि उन्हें सस्पेंशन की सूचना तो पत्र के जरिए दे दी गई, लेकिन कार्रवाई के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं बताया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने वजह बताने से इनकार कर दिया। उनके अनुसार, उनके बेटे ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 100 में से 75 अंक हासिल किए थे, लेकिन चयन न होने से वह मानसिक रूप से परेशान है। अपने बेटे के हक की मांग को लेकर ही वह इस प्रदर्शन में शामिल हुई थीं।

मामले में गरमाई सियासत, नेताओं के आने लगे फोन

सस्पेंशन के बाद सुलेखा का कहना है कि उन्हें विपक्षी दलों और कई कर्मचारी संगठनों के नेताओं के लगातार फोन आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ने का इरादा नहीं रखती हैं। सुलेखा ने बताया कि कार्रवाई के बावजूद लोगों का समर्थन उन्हें हौसला दे रहा है और वह अपने बेटे के हक के लिए मजबूती से खड़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार भर्ती परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों से न सिर्फ उनके बेटे बल्कि देश के युवाओं का भविष्य भी प्रभावित हो रहा है। इसी चिंता को लेकर वह विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में वह अकेली थीं, लेकिन अब लोगों का साथ मिल रहा है, जिससे उनका हौसला और बढ़ गया है। सुलेखा ने कहा कि वह यह लड़ाई आगे भी जारी रखेंगी।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version