JaipurNews: भजनलाल शर्मा आज सांगानेर विधानसभा क्षेत्र को 631 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देंगे सांगानेर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कुल 1538 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वे स्वामित्व कार्ड वितरण और विभिन्न जनहितकारी योजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री करीब 208 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हुए 1350 विकास कार्यों का भी उद्घाटन करेंगे, जिनमें सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सीवर लाइन, नालों का विकास, पार्क, विद्यालय भवन, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली और यातायात सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। वहीं 422 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 188 नए विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। इनमें जयपुर-भीलवाड़ा रोड पर मुहाना मोड़ जंक्शन पर बनने वाला 124 करोड़ रुपये का फ्लाईओवर, बंबाला क्षेत्र में 88 करोड़ रुपये की सीवरेज परियोजना, एसटीपी और ट्रंक मेन लाइन, भांकरोटा में नवीन ट्रोमा सेंटर और पृथ्वीराज नगर में सेटेलाइट अस्पताल प्रमुख हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नगर निगम की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सुपर सकर मशीन, मैकेनिकल लिटर पिकर मशीन और स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के लिए जनजागरूकता ब्रांडिंग ऑटो को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version