KanpurNews: 37वीं वाहिनी पीएसी में ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम के तहत योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेनानायक बी.बी. चौरसिया ने जवानों को संबोधित करते हुए योग को रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कानपुर स्थित 37वीं वाहिनी पीएसी परिसर में रविवार को 12वें विश्व योग दिवस के अवसर पर ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेनानायक बी.बी. चौरसिया के मार्गदर्शन और उपस्थिति में उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। योगाचार्य पीटीआई ऋषि यादव के मार्गदर्शन में प्रार्थना, वार्म-अप, विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। सेनानायक बी.बी. चौरसिया ने कहा कि योग केवल एक दिवस का उत्सव नहीं, बल्कि स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने की कला है। उन्होंने सभी को योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

विश्व कल्याण के लिए लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने मानसिक शांति और विश्व कल्याण का संकल्प लिया। सेनानायक ने योगाचार्य को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अधिकारियों और जवानों के लिए हर्बल पेय की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारी, कर्मचारी और जवान मौजूद रहे। 
Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version