KolkataNews: कोलकाता के ताराताला में गोदाम ढहने से नौ लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 1 लाख रुपये सहायता देने का एलान किया। वहीं, गोदाम मालिक समेत चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा में गुरुवार को कोलकाता के तारातला इलाके में हुए हादसे पर चर्चा हुई। इस दर्दनाक घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सदन में जानकारी देते हुए कहा कि गोदाम ढहने की इस घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 10 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।सरकार ने हादसे को गंभीर मानते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का भरोसा भी दिया है।

