KolkataNews: कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन तीन मंजिला गोदाम ढहने से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। 20 घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये सहायता की घोषणा की। पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर तीन मंजिला निर्माणाधीन गोदाम ढह गया। हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। मलबे से निकाले गए 20 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। इनमें कई की हालत गंभीर है। अभी भी कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान जारी है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर तीन मंजिला निर्माणाधीन गोदाम ढह गया। हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। मलबे से निकाले गए 20 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। इनमें कई की हालत गंभीर है। अभी भी कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान जारी है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

