LucknowNews: UPCATET-2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में स्नातक स्तर पर मेरठ की काव्य मसीह ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि परास्नातक में बलिया के शिवम यादव टॉपर बने हैं। वहीं पीएचडी श्रेणी में मऊ के अमन सिंह ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर सफलता हासिल की है। बांदा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए गए UPCATET-2026 का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया है। स्नातक में मेरठ की काव्य मसीह, परास्नातक में बलिया के शिवम यादव और पीएचडी में मऊ के अमन सिंह प्रथम स्थान पर रहे।कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने  विधानसभा स्थित कार्यालय में बांदा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति की उपस्थिति में परिणाम जारी किया। विभिन्न स्तरों पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों का विवरण देते हुए बताया गया कि स्नातक (यूजी) स्तर पर कंकरखेड़ा, मेरठ की काव्य मसीह ने प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि कन्नौज की प्राची द्विवेदी ने द्वितीय और रामपुर के मोहम्मद कैफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version