Madhyapradesh: सीधी जिले के भंवरसेन घाट पर पिकनिक मनाने पहुंचे चार युवक-युवतियां सोन नदी में नहाते समय हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान सभी गहरे पानी में चले गए और डूब गए। रेस्क्यू टीम ने अब तक एक युवती का शव बरामद कर लिया है, जबकि बाकी तीन लोगों की तलाश अभी भी जारी है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र स्थित सोन नदी के भंवरसेन घाट पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। मैहर जिले से परिवार और रिश्तेदारों के साथ पिकनिक मनाने आए चार युवक-युवतियां नदी में नहाते समय गहरे पानी और भंवर की चपेट में आकर डूब गए। देखते ही देखते चारों नदी में समा गए, जिससे घाट पर अफरातफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार गूंज उठी।

कब घटी घटना? 

घटना सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही तहसीलदार रामपुर नैकिन आशीष मिश्रा, रामपुर नैकिन थाना पुलिस और खड्डी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू टीम को बुलाकर खोजबीन शुरू कराई।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version