मणिपुर पुलिस ने जून 2023 से अब तक 5,406 ऐसे सोशल मीडिया पोस्ट की पहचान की है, जो हिंसा और सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले थे। इनमें से 3,200 पोस्ट को हटा दिया गया है, जबकि 187 अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया है। मणिपुर पुलिस ने जून 2023 से अब तक 5,406 ऐसे सोशल मीडिया पोस्ट की पहचान की है, जिन्हें संवेदनशील, हिंसा भड़काने वाला या सांप्रदायिक माना गया। इनमें से करीब 3,200 पोस्ट को हटा दिया गया है, जबकि 187 पेज और अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया है। पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह के अनुसार, यह कार्रवाई राज्य के आईटी विभाग और केंद्र के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से की गई है। उन्होंने बताया कि यह कदम मई 2023 में भड़की जातीय हिंसा के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक शांति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। डीजीपी राजीव सिंह ने यह बात एक कार्यक्रम में कही, जहां मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने प्रथम मणिपुर राइफल्स ग्राउंड में 477 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाई। इन वाहनों में बख्तरबंद कारें और दोपहिया वाहन शामिल थे।
फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट हटाए गए, साइबर निगरानी तेज

